script

जिले में 11 लाख क्विंटल गेंहू समर्थन पर खरीदा, 24 मई अंतिम दिन

locationमंदसौरPublished: May 22, 2019 09:18:04 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

जिले में 11 लाख क्विंटल गेंहू समर्थन पर खरीदा, 24 मई अंतिम दिन

patrika

जिले में 11 लाख क्विंटल गेंहू समर्थन पर खरीदा, 24 मई अंतिम दिन


मंदसौर.
25 मार्च से जिले में शुरु हुई समर्थन मूल्य पर खरीदी का अब अंतिम दौर शुरु हो गया। लेकिन केंद्रों पर अब तक किसानों को सुविधाएं नसीब नहीं हुई। गेंहू की खरीदी पूरी होने के बाद अब प्याज खरीदी शुरु होगी। १ जून से इस बार नए नियमों के साथ प्याज की खरीदी शुरु होगी। इसके लिए पंजीयन २० मई से शुरु हो चुके। अब तक ११ लाख क्विंटल से ज्यादा गेंहू खरीदा जा चुका है। गेंहू खरीदी का भुगतान तो इलेक्ट्रॉनिक ऑर्डर के बाद तुरंत किसानों के खातें में राशि जमा कर हो रहा है, लेकिन चना, सरसो व मसूर के लिए किसानों को समितियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इन सबके बीच किसानों को विधानसभा चुनाव के दौर में भावांतर में बेची गईमक्का की प्रोत्साहन राशि का भी अब तक इंतजार है।

गेंहू की २४ अंतिम, चना, सरसो, मसूर की ३१
समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी का अंतिम दिन २४ मई है। ऐसे में अब तीन दिन ही समर्थन मूल्य पर गेंहू बेचने के लिए किसानों के पास शेष बचे है। वहीं चना, सरसो व मसूर की खरीदी समर्थन पर ३१ मई तक की जाएगी। गेंहू खरीदी में राशि किसानों के खाते में सीधे भेजे जा रही है तो चना, सरसो व मसूर में बनाई गईसमितियों को राशि भेजी जाएगी।वहां से किसानों को राशि का भुगतान होगा।

प्याज का शुरु हुआ पंजीयन, 1 से होगी खरीदी
प्याज की खरीदी के लिए पंजीयन २० मई से शुरु किए गए है। प्याज खरीदी जिले की अधिसूचित कृषि उपज मंडियों में शासन द्वार की जाएगी। इसके लिए निर्धारित मापदंडों में आने वाले किसान का प्याज सरकार खरीदेगी। पंजीयन शुरु हो चुके है।खरीदी १ जून से मंडियों में होगी। इस बार प्याज खरीदी में शासन ने नियमों में संशोधन करते हुए २ हैक्टेयर तक की भूमि का प्याज की इस योजना में बेच सकेंगे।

11 लाख क्विंटल की हो चुकी खरीदी
जिले के ६४ केंद्रों पर अब तक ११ लाख क्विंटल गेंहू की खरीदी हो चुकी है। गेंहू की खरीदी २४ मई तक होगी। चना, मसूर की खरीदी ३१ मई तक चलेगी। गेंहू में इलेट्रानिक ऑर्डर होने के बाद भुगतान किया जा रहा हैतो चना, सरसो के लिए समितियों को भुगतान कर रहे है। समितियां किसानों को भुगतान कर रही है। ९५ प्रतिशत परिवहन और भंडारण अब तक हो चुका है। -रोहीत श्रीवास्तव, डीएमओ, मंदसौर
फेक्ट फाईल
जिले में खरीदी केंद्रों की संख्या-६४
खरीदी की अंतिम दिनांक-२४ मई
गेंहू खरीदी की मात्रा-११ लाख १५४४८.५९
खरीदी के विरुद्धकिसानों को देय राशि-२०५२४५४११.१२
किसानों की संख्या जिनकी मात्रा परिवहन की- १९६८२
परिवहन में उपयोग किया गया बारदान- 2047430
खरीदी में उपयोग बारदान- 2230908
परिवहन का प्रतिशत-92.36
स्रोत-जिला आपूर्ति कार्यालय

ट्रेंडिंग वीडियो