scriptनवतपा में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 44 पार | mandsaur news | Patrika News

नवतपा में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 44 पार

locationमंदसौरPublished: May 28, 2019 11:54:20 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

नवतपा में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 44 पार

patrika

नवतपा में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 44 पार

मंदसौर.
नवतपा की शुरुआत के साथ ही सूर्य ने अपने तेवर उग्र कर लिए। अब सूरज आग बरसा रहा है। दोपहर में सडक़ों पर निकलना भी लोगों के लिए दुर्भर हो गया है। नवतपा में इस बार ग्रीष्मऋतु के अब तक के सबसे गर्म दिन चल रहे है। दोपहर के समय तापमान ४४ पार कर चुका है। दिन मे तो ठीक रात में भी तापमान लोगों को राहत नहीं दे रहा है और रात के समय तापमान २७ डिग्री चल रहा है। नोपता लोगों को खूब तपा रहा है। इसी बीच मेटनेंस के कामों के चलते कटौती का दौर भी शुरु हो गया है जो लोगों को गर्मी में और परेशान कर रहा है।

गर्मी इतनी की छाया भी नहीं दे रही सुकून
नवतपा के इस दौर में गर्मी इतनी अधिक हो रही है कि छाया भी लोगों को राहत नहीं दे रही है। कुलर और पंखे भी बढ़ते तापमान के साथ गर्म हवा दे रहे है तो इस बीच सफर में भी दोपहर में यात्रियों की संख्या कम देखी जा रही है। तेज गर्मी का असर हर और देखा जा रहा है। शाम और रात भी आम लोगों को गर्मीसे राहत नहीं दे रही है। बाजार में सुबह ११ बजे ही सन्नाटा होने के साथ रौनक गायब हो रही है तो शाम ६ बजे बाद ही नजर आती है। मार्च में गर्मी शुरु होने के साथ इस बार तापमान ४० पार पहुंचा, लेकिन नवतपा के इस दौर में तापमान ४४ तक जा पहुंचा। ऐसे में लोग तेज गर्मीके कारण असहज हो रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो