scriptचुनाव के लिए विभाग करेगा 1000 वाहनों का अधिग्रहण | mandsaur rto news | Patrika News

चुनाव के लिए विभाग करेगा 1000 वाहनों का अधिग्रहण

locationमंदसौरPublished: Apr 26, 2019 09:03:07 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

चुनाव के लिए विभाग करेगा 1000 वाहनों का अधिग्रहण

patrika

चुनाव के लिए विभाग करेगा 1000 वाहनों का अधिग्रहण

मंदसौर.
मंदसौर संसदीय सीट पर १९ मई को होने वाले मतदान को लेकर परिवहन विभाग ५०० वाहनों का अधिग्रहण करेगा। जिले की चार विधानसभा सीटो के मतदान केंद्रों पर मतदान दल को भेजने के साथ लाने की व्यवस्था के अलावा सेक्टर, झोनल की टीमों के साथ अधिकारियों के लिए वाहनों को अधिग्रहित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया अभी से ही शुरु कर दी गई है। इसमें 220 यात्री बसें शामिल रहेंगी। जिन्हें रुट के अनुसार भेजा जाएगा। तो रिर्जव के रुप में भी वाहन अधिग्रहण कर रखें जाएंगे। 17 की शाम तक वाहनों के अधिग्रहण का यह काम पूरा किया जाना है। रुट के अलावा सेक्टर व झोनल के लिए अधिग्रहित होने वाले वाहनों का अधिग्रहण पहले ही हो जाएगा।

220 बसें, 150 छोटे वाहन होंगे व 50 अन्य
जानकारी के अनुसार निर्वाचन शाखा ने जिले की चारों विधानसभाओं में मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए जो रुट तय किए है। उनकेे अनुसार यात्री बसों का अधिग्रहण करना शुरु किया है। इसमें विधानसभा चुनाव में बनाए रुट के हिसाब से रुट बनाए गए है। इसमें रिर्जव बसो को मिलाकर २२० यात्री बसें अधिग्रहित की जा रही है। इसमें स्कूली बसें जो बड़ी है। उनका भी अधिग्रहण किया जाएगा। इसके अलावा १५० वाहन मैजिक सहित अन्य वाहन है। जो सेक्टर व झोनल से लेकर अन्य बनाई गई टीमों के लिए होंगे। इसके साथ ५० अन्य छोटे वाहन जो अधिकारियों के लिए अधिग्रहित किया जाएंगे। आरटीओ द्वारा चुनाव कार्य को लेकर करीब ५०० वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा बनाई गई टीमों के साथ थानों क्षेत्र तक हर विधानसभा में मिलाकर करीब ५०० वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। यानी निर्वाचन कार्य में प्रशासन व पुलिस के मिलाकर १ हजार वाहनों का जिले में अधिग्रहण होगा।

17 को होंगे अधिग्रहित 20 को होंगे फ्री
रुट पर मतदान दलों को ले जाने वाली यात्री बसों का 17 मई तक अधिग्रहण होगा तो अन्य टीमों व अधिकारियों के लिए वाहन पहले ही अधिग्रहित कर लिए जाएंगे। पुलिस विभाग के वाहन भी १६-१७ मई तक अधिग्रहित होंगे। जो २० मई तक फ्री होंगे। यानी ३ तीनों तक वाहन चुनावी कार्य को लेकर अधिग्रहित होंगे और फिर २१ मई से रुट पर यात्री वाहनों की व्यवस्था सुचारु हो पाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो