scriptकलेक्टर की सख्ती के बाद भी पानी से गुजर रही यात्री बसें | mandsun news | Patrika News

कलेक्टर की सख्ती के बाद भी पानी से गुजर रही यात्री बसें

locationमंदसौरPublished: Aug 09, 2019 12:29:22 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

कलेक्टर की सख्ती के बाद भी पानी से गुजर रही यात्री बसें

patrika

कलेक्टर की सख्ती के बाद भी पानी से गुजर रही यात्री बसें


मंदसौर.
शहर सहित जिले में गुरुवार को भी बारिश का क्रम जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रही। दिनभर में शहर में करीब डेढ़ इंच बारिश हुई तो जिले में भी औसत डेढ़ इंच बारिश हुई। लगातार बारिश से उफान पर चल रहे नदी-नालों के कारण पुलिया पर हर जगह पानी है। लेकिन पानी से होकर ग्रामीण निकले रहे है और बह रहे है। इन्हें यहां रोकने-टोकने वाला कोई नहीं। इसलिए जिले में लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ रही है। कलेक्टर की सख्ती के बाद भी यात्री बसों को पुलिया पर पानी के बीच गुजरने से कोई रोक नहीं पा रहा है। ग्रामीण अंचल में पुलियाओं पर पानी होने के बाद यात्री बसें गुजर रही है। रेतम बैराज के गुरुवार शाम के ९ गेट खोले गए। वहीं काका गाडगिल के गेट शाम तक बंद रहे।
सुबह से दोपहर तक रिमझिम बारिश का दौर चला, लेकिन दोपहर से शाम के बीच झमाझम बारिश हुई। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में जलजमाव के हालात बन गए। बालागंज, धानमंडी, नेहरु बस स्टैेंड सहित कई हिस्सों में पानी भर गया। दिनभर बारिश का क्रम जारी रहा। अब तक की स्थिति में जिले में गरोठ में सबसे अधिक तो भानपुरा में सबसे कम बारिश हुई है।
जिले में अब तक औसत बारिश २९ इंच हो चुकी है।
१२७५.२८ फीट गांधीसागर का जलस्तर,तेजी से बढ़ रहा पानी
जिले के गांधीसागर में स्थित बांध में लगातार जारी बारिश के चलते जलस्तर बढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी गेट खुलने की स्थिति से पानी बहुत कम है, लेकिन वर्तमान में १ लाख १८ हजार क्यूसेफ की गति से डेम में पानी आ रहा है और १३१२ फीट के आसपास तक डेम भरने के बाद गेट खुलने की स्थिति बन जाती है। और वर्तमान में १२७५.२८ फीट गांधीसागर का जलस्तर हो चुका है। ऐसे में तेज गति से बढ़ रहे गांधीसागर के जलस्तर से इस बार गेट खुलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले साल एक बार भी गेट खुलने की स्थिति नहीं बनी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो