script11 साल बाद जिले में औसत बारिश ने किया50 इंच का आंकड़ा पार | mansun news | Patrika News

11 साल बाद जिले में औसत बारिश ने किया50 इंच का आंकड़ा पार

locationमंदसौरPublished: Aug 27, 2019 04:12:51 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

11 साल बाद जिले में औसत बारिश ने किया 50 इंच का आंकड़ा पार

11 साल बाद जिले में औसत बारिश ने किया50  इंच का आंकड़ा पार

11 साल बाद जिले में औसत बारिश ने किया50 इंच का आंकड़ा पार


मंदसौर.
जिले में ***** में सावन से झड़ी लग गई है। लगातार जारी बारिश ने जिले के नदी-नाले उफान पर आ गए तो किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई। नाहरगढ़-बिल्लोद मार्ग पर शिवना का जलस्तर बढऩे से पुलिया पर पानी बहा। इधर कई जगहों पर जलजमाव के हालात बन गए। पिछले २४ घंटे में सबसे ज्यादा भानपुरा में ८५ मिमी से ज्यादा बारिश हुई। हालंाकि जिले में सबसे अधिक बारिश गरोठ क्षेत्र में हुई है।
गांधीसागर का जलस्तर १३०९ फीट से अधिक पहुंच गया है। रविवार देररात तक चला बारिश का क्रम सोमवार को सुबह से दोपहर तक जारी रहा। वहीं गरोठ में पुजारी बह गया। जिसे लोगों ने बचाया। लगातार बारिश ने जिले में पिछले ११ साल में ५० इंच औसत बारिश का आंकड़ा पार किया है। इसके पहले वर्ष २००६-०७ में ५५.१४ इंच जिले में औसत बारिश हुई थी और इस बार अब तक ५०.४८ इंच जिले की औसत बारिश हो चुकी है।

रात को फिर शुरु हुई जोरदार बारिश
रविवार रात के बाद सोमवार सुबह से लेकर दोपहर १२.३० बजे तक बारिश जारी रही। इसके बाद बारिश का दौर थमा लेकिन रात को १० बजे से फिर से तेज बारिश शुरु हो गई। जो लंबे समय तक चलता रहा। तेज बारिश के कारण रात को शहर के कई क्षेत्रों में जलजमाव के हालात बन गए। वहीं जिले में भी कई जगहों पर रात में तेज बारिश हुई। १० बजे से शुरु हुई बारिश रात तक होती रही। रात में करीब एक से ड़ेढ़ इंच बारिश हुई। अब तक मंदसौर में ५३.२४, सीतामऊ ५४.१२, सुवासरा में ५०, गरोठ में ६४.५२, भानपुरा में ४६.६८, मल्हारगढ़ में ४७.३६, शामगढ़ में ५०.८ इंच बारिश हो चुकी है।

90 हजार क्यूसेक से हो रही आवक, जलस्तर १३०९
जिले के गांधीसागर का जलस्तर १३०९.२२ फीट तक पहुंच गया। १३१२ फीट क्षमता वाले गांधीसागर डेम लबालब होने लगा है। वर्तमान में ९० हजार क्यूसेक से पानी की आवक हो रही है। जलसंसाधन विभाग के एसडीओ एमएल त्रिवेदी ने बताया कि आवक हो रही है लेकिन गेट खुलने की संभावना स्पष्ट नहीं है। आवक बढऩे पर निर्णय लिया जाएगा। अभी गांधीसागर ३ फीट खाली है।
बारिश से बोरदा की पुलिया जलमग्न,मार्ग हुआ अवरुद्ध
फोटो एमएन 2707
भैंसोदा.
गांव सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार की रात में बारिश के कारण गांव बोरदा के मुख्य मार्ग पर रेवा नदी पर बनी पुलिया पर सोमवार को पानी आ गया। इसके कारण पुलिया जलमग्न हो गई। भैंसोदा- भानपुरा व्हाया बोरदा लेदी चौराहा मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुलिया पर तीव्र वेग में बहता हुआ पानी होने के बावजूद भी कई राहगीर अपनी जानजोखिम में डाल कर पुलिया पार करते रहे। पुलिया पर से पानी कम होने का इंतजार करने के कारण वाहनो की लंबी कतारे लग गई। गांव से बह रही रुपा नदी भी सोमवार को उफान पर रही। नदी पर बने एनीकट से दिनभर तीव्र वेग से पानी बहता रहा।वही ग्राम के तालाब पर बने वेस्टवेयर से भी पानी की चादर दोबारा चलने लग गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो