scriptअब बारिश प्रभावितों के दर्द पर मरहम लगाकर सहलाने का शुरु हुआ दौर | mansun prabhavito ne mla par jtaya akraosh | Patrika News

अब बारिश प्रभावितों के दर्द पर मरहम लगाकर सहलाने का शुरु हुआ दौर

locationमंदसौरPublished: Jul 29, 2019 11:38:29 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

अब बारिश प्रभावितों के दर्द पर मरहम लगाकर सहलाने का शुरु हुआ दौर

patrika

अब बारिश प्रभावितों के दर्द पर मरहम लगाकर सहलाने का शुरु हुआ दौर

मंदसौर.
मानसून जिले में अभी सक्रिय है। एक दिन पहले नारायणगढ़ व मल्हारगढ़ में हुई भारी बारिश से हुए लोगों के नुकसान को देखकर उनके दर्द पर आश्वासन का मरहम लगाकर सहलाने का दौर रविवार से शुरु हो गया है। रविवार को सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक जगदीश देवड़ा और कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया सहित अन्य कई नेता मल्हारगढ़, नारायणगढ़ क्षेत्र में पहुंचे और पानी से प्रभावित हुए लोगों से मिलकर उन्हें मदद का आश्वासन दिया। नारायणगढ़ में विधायक जगदीश देवड़ा के सामने लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्हें वहां लोगों की नाराजगी झेलना पड़ी।

था ही मां का आपड़ा हो अब जो भी करणो है आप ने हीज करणों ने है
रात को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का रविवार दोपहर को विधायक जगदीश देवड़ा ने पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रभावितों से मिलें। विधायक देवड़ा के सामने अपनी आप बीती तथा आंखों देखी बात सुनाई एवं मदद करने की मांग करी। बागरी मोहल्ले एवं झंडा गली में मकान गिरने से हताहत परिवारों ने हाथ जोड़कर विधायक से मालवी भाषा मे कहा कि था ही मा का आपणा हो, अबे जो भी करणों है आप हीज जाणो पर माकी मदद कराओ। विधायक देवड़ा ने बागरी मोहल्ला, झंडा गली, बखारिया खाल, जुनी नारायणगढ़ क्षेत्रों में पैदल ही घूमकर नुकसानी एवं जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि शनिवार सुबह जैसे ही उन्हें भोपाल में इस प्राकृतिक आपदा की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ही इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव से बात की। और नुकसानी के आंकलन के निर्देश जिला प्रशासन से बात कर देने को कहा था। सर्वे के बाद मुआवजा दिलवाने की कार्रवाई की जाएगी। एक दो जगह आक्रोशित लोगो को विधायक देवड़ा ने अपनी वाकपटुता से संतुष्ट किया। विधायक के साथ नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र जाट, नगर भाजपाध्यक्ष सौरभ कोठारी, इख़लास मंसूरी,पवन बोराना, संजय यति, वीरेंंद्र रूपरा कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मल्हारगढ़ पहुंचे सांसद
सांसद सुधीर गुप्ता मल्हारगढ़ रविवार को पहुंचे और बारिश से लोगों के घरों में हुए नुकसान पर उनसे चर्चा की। शनिवार को सांसद ने मल्हारगढ़ तो रविवार को नारायणगढ़ ग्राम पहुंचे जहां पटवारी के साथ हुए नुकसान का जायजा लिया। सांसद ने पीढि़त परिवार से चर्चा की। और मदद का भरोसा दिलाया।
अवनाकाचरिया पहुंचे कांग्रेस नेता पीडि़त से चर्चा कर हर संभव मदद का दिलाया भरोसा।

आवना काचरिया पहुंचे सिसौदिया
कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया भी आवाना काचरिया में पीडि़त परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया। शनिवार को अवनाकाचरिया में मोतीलाल धनगर व रामचंद्र धनगर की बीस गाय पानी में बह गई। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के नेता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो