मंदसौर

MP Crime News : शादीशुदा पंडित ने शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

MP Crime News : एमपी के मंदसौैर में एक पंडित द्वारा शादीशुदा महिला को झांसा देकर दुष्कर्म करने और पैसे लेने का आरोप है।

मंदसौरMar 11, 2024 / 06:00 pm

Himanshu Singh

मध्यप्रदेश के मंदसौर से तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका आरोप एक पंडित पर है कि उसने महिला से दुष्कर्म कर पैसे भी ले लिए।महिला के पैसे वापस मांगने पर आरोपी अब उसे धमका रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी बलराम पंडित पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी बेटी भी है।


मामला मंदसौर का है। जहां एक 27 साल की महिला का विवाह तीन साल पहले हुआ था।लेकिन कुछ कारणों के चलते महिला के पति से तलाक हो गया।इसके बाद से महिला अपने पति के घर रह रही थी।इसी दौरान उसके पिता के घर पर कथा रखी गई थी। तब पूजा करवाने के लिए बलराम पंडित आया था। पंडित ने महिला से बातचीत शुरू की और उसका नंबर ले लिया।इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं। इसके बाद बलराम ने महिला को रेल्वे स्टेशन के पास ले गया। वहां उसने महिला को बताया कि वो भी तलाकशुदा है। फिर उसने महिला के खिलाफ जाकर उससे यौन संबंध बनाए।इसके बाद वह महिला से जब मन करता तब संबंध बनाता था और शादी करने की जब बात आती तब मना कर देता था।

 


बलराम ने महिला से करीब 20 लाख रूपए लिए है। अब पैसे वापस मांगने पर बलराम आनाकानी कर रहा है। वहीं बीते 6 मार्च को की रात को भी बलराम ने जल्दी शादी करने की बात को कहकर संबंध बनाए। इसके बाद वह 1 बजे रात को पापा की तबियत खराब है का बहाना लगाकर चला गया। सुबह उसकी मां ने आकर कहा कि बलराम की शादी हो गई है और उसकी एक बेटी भी है। उसके साथ कोई रिश्ता नहीं हो सकता।

 


पीड़िता ने बलराम पर शादी का झांसा, रूपए मांगने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बलराम के खिलाफ धारा 376, 376 (2) (एन), 506, 406 के तहत मामला दर्ज किया है।

Hindi News / Mandsaur / MP Crime News : शादीशुदा पंडित ने शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म, जानें पूरा मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.