मंदसौरPublished: Oct 14, 2023 07:32:34 am
Sanjana Kumar
MP Election 2023 : अलग-अलग समय में भाजपा व कांग्रेस की प्रदेश में रही सरकारों में क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिला और कद्दावर नेताओं ने बड़े मंत्रालयों का कामकाज संभाला। यही कारण है कि इस बार भी दोनों दल के लिए मंदसौर क्षेत्र अहम है।
mp election 2023 : मालवा क्षेत्र में मंदसौर जिला भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए अहम है। मंदसौर संसदीय क्षेत्र का प्रदेश की राजनीति में हमेशा वर्चस्व रहा है। इसलिए दोनों ही दल ने इस क्षेत्र पर विशेष फोकस हर बार रखा। मंदसौर संसदीय क्षेत्र ने प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री दिए। अलग-अलग समय में भाजपा व कांग्रेस की प्रदेश में रही सरकारों में क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिला और कद्दावर नेताओं ने बड़े मंत्रालयों का कामकाज संभाला। यही कारण है कि इस बार भी दोनों दल के लिए मंदसौर क्षेत्र अहम है। हर बार के चुनाव (MP Election 2023) में दोनों ही दलों के प्रादेशिक व राष्ट्रीय नेता तक यहां प्रचार के लिए पहुंचते हैं।