scriptराजस्व मंत्री ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, अफसरों के साथ की बैठक | mp rajsav minister news | Patrika News

राजस्व मंत्री ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, अफसरों के साथ की बैठक

locationमंदसौरPublished: Aug 14, 2019 01:56:27 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

राजस्व मंत्री ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, अफसरों के साथ की बैठक

patrika

राजस्व मंत्री ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, अफसरों के साथ की बैठक

मंदसौर.
राजस्व एवं परिवहन विभाग मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को जिले में बारिश प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। जिले में जिन क्षेत्रों से बारिश में अधिक नुकसान हुआ है। उन क्षेत्रों में कलेक्टर को लेकर हवाई दौरा किया। इसके बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सुरक्षा के साथ राहत कामों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने दावा कि अत्यधिक बारिश हुई। लोगों का नुकसान भी हुआ, लेकिन वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। फसलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली। अफसरों ने मंत्री से कहा कि वर्तमान में जिले की फसल बेहतर है। और बारिश होने पर नुकसान संभव है। इसके बाद बाजखेड़ी पहुंचे। जहां तालाब फूटने के कारण लोगों के घर में घुसे पानी से हुए नुकसान को देखा और सर्वे के निर्देश दिए। बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान मल्हारगढ़, नारायणगढ़, सुवासरा, सीतामऊ हुआ है। इन क्षेत्रों को राजस्व मंत्री ङ्क्षसह ने हाईवे सर्वे किया। इसके बाद पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन किए और सर्किंट हाऊस पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सर्किट हाऊस के कक्ष में जब कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए अंदर जा रहे थे तब पुलिस ने उन्हें रोका तो वहां पुलिस व नेताओं, कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और तकरार हो गई। साढ़े ३ बजे मंत्री फिर भोपाल लौट गए।
बैठक में मंत्री को बताया कि बेहतर है जिले में फसलों की स्थिति
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के हवाई दौरे के बाद राजस्व मंत्री ने सभी अधिकारियों की बैठक की। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, पीएचई, लोनिवि के अधिकारियों से चर्चा की। बारिश के चलते फसलों की स्थिति पर जानकारी ली। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में जिले में फसलें बेहतर स्थिति में है। मंत्री राजपूत ने सभी अधिकारियों को जिले में बारिश के दौरान सभी को सुविधा और सुरक्षा पर्याप्त मुहैया कराने के निर्देश दिए। मल्हारगढ़, नारायणगढ़ क्षेत्र के साथ ही जिले के सभी क्षेत्र में बारिश प्रभावितों को सहायता देने के निर्देश दिए। मकान क्षतिग्रस्त होने से जहां नुकसान हुआ। वहां सर्वे कराने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम पूरे समय अपडेट रखने के निर्देश दिए।
मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे
बैठक के दौरान मिलावट खोर के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग मिलावट खोरी कर रहे हैं। उनको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो। राजस्व मंत्री के साथ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी हितेश चौधरी, एडीएम बीएल कोचले सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।
मैं नपाध्यक्ष हूूंं, मंत्री बोले अच्छा यहां कांग्रेस सीट है तो शेख बोले नहीं मनोनीत हुआ हूं
सर्किट हाऊस पर पहुंचे मंत्री से मिलने कई कांग्रेस नेता व पदाधिकारी पहुंचे। यहां नपाध्यक्ष हनीफ शेख ने शहर में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का सर्वे कराने के साथ मदद की मांग की। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मैं नपाध्यक्ष हूंं, तो मंत्री बोले की अच्छा यहां कांग्रेस सीट है तो शेख बोले नहीं अभी मनोनीत हुआ हूं। इसके बाद कई अन्य ने भी समस्याओं व मांगों को लेकर आवेदन दिया। इस दौरान कक्ष के अंदर जब मंत्री पहुंचे तो उनसे कमरे में मिलने जा रहे नेताओं को पुलिस ने रोका तो नेता व पुलिस में बहस हो गई। कक्ष के अंदर कुछ प्रमुख लोगों को बुलाया था।
…..
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो