मंदसौर

35 से अधिक उम्र के नामों पर मंडल अध्यक्ष के चुनाव में नहीं होगा विचार

35 से अधिक उम्र के नामों पर मंडल अध्यक्ष के चुनाव में नहीं होगा विचार

मंदसौरSep 07, 2019 / 09:02 pm

Nilesh Trivedi

35 से अधिक उम्र के नामों पर मंडल अध्यक्ष के चुनाव में नहीं होगा विचार


मंदसौर.
स्थानीय निर्वाचन के चुनाव से पहले भाजपा संगठन के चुनाव कराने जा रही है। इसकी गाईड लाईन तय होने के साथ तैयारियों का दौर शुरु हो गया है। पार्टी ने इस बार संगठन में युवाओं का मौका देने की योजना पर काम शुरु किया है। और पार्टी सुत्रों की माने तो मंडल अध्यक्ष के लिए भी उम्र तय कर दी है। इसमें ३५ से अधिक की उम्र के नामों पर विचार नहीं किया जाएगा।
हालंाकि अभी जिलाध्यक्ष पद को लेकर गाईड लाईन की जानकारी जिला भाजपा को भी नहीं मिला है। बूथ स्तर के चुनाव के बाद मंडल के चुनाव होंगे। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी व सहायक भी तय हो चुके है। भाजपा ने संगठन चुनाव को लेकर अपनी रणनीति भी स्पष्ट की है। हर मंडल में सहमति के आधार पर चुनाव संपन्न कराने को लेकर भाजपा ने कवायद शुरु कर दी है। यानी आम सहमति बनाने के लिए बैठकें होगी और बड़े नेता इसमें सहमति बनाने का काम करेंगे।

पहले बूथ के फिर मंडल के होंगे चुनाव
जानकारी के अनुसार जिले में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया १० सितंबर से शुरु हो जाएगी। सबसे पहले बूथ स्तर के चुनाव होंगे। जिले में करीब ११२० बूथ केंद्र है। इसमें पार्टी के सदस्य व सक्रिय सदस्य भाग लेंगे। बूथ के चूनाव २५ सितंबर तक पूरे करते हुए दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक बूथ लेवल के चुनाव संपन्न होंगे। इसके बाद १० अक्टूबर से मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरु होगी।
जिले में १४ मंडल है। बूथ व मंडल स्तर के चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष के चुनाव होना है। संगठन चुनाव की गाईड लाईन् के साथ ही मंडल के दावेदार भी अपने स्तर से नाम को आगे बढ़ाने और विधानसभा से लेकर जिले की राजनीति में दखल रखने वाले नेताओं तक लांबिग करने में जुट गए है। तो राजनीतिक चर्चाओं का दौर भी शुरु हो गया है।
जिलाध्यक्ष को लेकर नहीं स्पष्ट
अभी जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जिला भाजपा को जिलाध्यक्ष को लेकर किसी प्रकार की जानकारी भी नहीं मिली है। मंडल तक के चुनाव पूरे होने के बाद फिर जिलाध्यक्ष पर बात होगी। ऐसे में जिलाध्यक्ष के पार्टी ने क्या तय किया। इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पूर्व में जिला भाजपा ने कई जिलाध्यक्ष देखें है। देवीलाल धाकड़ के बाद चंदरसिंह सिसौदिया और अब राजेंद्र सुराणा अध्यक्ष है। अब चुनाव की सुगबुगाहट के साथ नए दावेदार तैयार हो रहे है।

8 को बैठक में होगी संगठन चुनाव पर बात
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारस मावर को जिला निर्वाचन सह अधिकारी मनोनित किया गया है। वहीं प्रदेश भाजपा जिले में संगठन के चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को जिला निर्वाचन अधिकारी बनाते हुए संगठन के चुनाव का जिम्मा सौंपा है। चिटनीस जिले की प्रभारी मंत्री रह चुकी है। ऐसे में उन्हें यह जिम्मेंदारी दी गई है। जिले में होने जा रहे संगठन चुनाव को लेकर ८ सितंबर को बैठक होगी। इसमें चुनावी विषय पर चर्चा के बाद विभिन्न मुद्दों व पार्टी द्वारा तय गाईड-लाईन पर बात होगी।

Home / Mandsaur / 35 से अधिक उम्र के नामों पर मंडल अध्यक्ष के चुनाव में नहीं होगा विचार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.