scriptनेशनल लोक अदालत 10 फरवरी को | National Lok Adalat | Patrika News
मंदसौर

नेशनल लोक अदालत 10 फरवरी को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण

मंदसौरFeb 06, 2018 / 07:20 pm

harinath dwivedi

patrika

National Lok Adalat

मंदसौर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2018 में प्रत्येक दो माह में एक बार सम्पूर्ण देश के सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि समस्त प्रकृति के प्रकरणों का निराकरण के लिए वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 फरवरी को किया जाना सुनिश्चित किया गया है। साथ ही वर्ष 2018 में आयोजित होने वाली समस्त नेशनल लोक अदालतें जिनकी निर्धारित तिथियां 10 फरवरी, 14 अप्रैल, 14 जुलाई, 8 सितम्बर एवं 8 दिसम्बर तय की गई है।
सम्पत्तिकर अधिभार व जल उपभोक्ता प्रभार में छूट
वर्ष 2018 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 फरवरी 2018 को किया जाएगा। इसमें राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, चेक बाउन्स प्रकरणों, सिविल प्रकरणों, विद्युत अधिनियम के प्रकरणों, वैवाहिक प्रकरणों, श्रम प्रकरणों, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक ऋण वसूली प्रकरणों एवं अन्य प्रीलिटिगेशन प्रकरणों, कुटुम्ब न्यायालय के प्रकरणों, सिविल अपील, बिजली एवं जल के बिलों से संबंधित प्रकरण एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण के लिए रखे जाएंगे। इसमें नगर पालिका/नगर पारिषद के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में प्रदेश के नगरीय निकायों में लंबित विभिन्न छूट प्रदान की गई है। यह छूट वित्तीय वर्ष 2016 -17 तक की बकाया राशि पर देय होगी। छूट उपरांत राशि अधिकतम दो किश्तों में जमा कराई जावेगी, जिसमें से कम से कम 50 प्रतिशत लोक अदालत के दिन जमा कराई जाना अनिवार्य होगा। यह छूट मात्र वर्ष 2018 में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए मान्य होगी। अधिक जानकारी के लिए वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र (ए.डी.आर. भवन) में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है। यह छूट मात्र एक बार ही दी जाएगी।

धाकड़ी व सूर्यवंशी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित
मन्दसौर.
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ की अनुशंसा से तेजपालसिंह धाकडी मन्दसौर को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित किया गया है। वहीं राजेन्द्र सूर्यवंशी मन्दसौर को विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की घोषणा की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो