scriptएनीमिया को कम करने 4 लाख बच्चों को आज खिलाएंगे एल्बेंडाजोल की मीठी गोली | National worm release day | Patrika News

एनीमिया को कम करने 4 लाख बच्चों को आज खिलाएंगे एल्बेंडाजोल की मीठी गोली

locationमंदसौरPublished: Feb 08, 2018 08:33:23 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

patrika

National worm release day

मंदसौर । जिले के 01 से 19 वर्ष तक के 4 लाख 6 7 हजार 8 21 बच्चो को ९ फरवरी को कृमिनाशक गोली खिलाईजाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश मालवीय ने बताया कि यह गोली स्कूलो, आंगनवाड़ी केन्द्रो, आदिम जाति के आश्रमो, मदरसो एवं अन्य बच्चो को खिलाई जाएगी। इससे बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होगा, एनिमियां में कमी आएगी। एल्बेण्डाजोल की मीठी गोली पूर्णत: सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण है। 01 से 02 वर्ष तक के बच्चो को आधी गोली एवं 02 से 19 वर्ष तक के बच्चो को 1 गोली खिलाई जाएगी। जनजागरूकता के लिए गुरुवार को रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि एल्बेंडाजोल गोली बच्चो के पेट के कृमि का नाशन करती है। गोली से बच्चो के मानसिक विकास, शारीरिक विकास एवं खुन में वृद्धि होती है। रैली में स्वास्थ्य विभाग के राकेश शर्मा, डॉ एमएल कश्यप, एस राय, पुष्पा दावडे, सुमित्रा परमार, राजेन्द्र चन्द्रावत, शंकरलाल रूपावत सहित जीएनएमटीसी स्टूडेंट एवं अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।


केवल अपराधियो के लिए है पुलिस का डर
गरोठ । गांव-गांव तक बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश नेहरू युवा केंद्र पहुंचाएगा। यह बात शामगढ़ क्षेत्र के खजूरी पंथ हाईस्कूल प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा संसद के कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक भारत सिंह राठोड ने कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और छात्रों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि थाना प्रभारी शामगढ़ किशोर पाटनवाला ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा, स्वरक्षा, सवांद के बारे में बताया एवं पुलिस का डर केवल अपराधियो के लिए है। पुलिस जनता की दोस्त है। उन्होंने छात्रों को चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। अंत में थाना प्रभारी ने महिला सुरक्षा से सबंधित प्रश्नमंच किया गया इसमे प्रथम स्थान पर वर्षा कसानिया, द्वितीय सीमा धाकड़, तृतीय विशाल धाकड़ को शील्ड देकर किया गया। संचालन जहीर खान ने किया। आभार माध्यमिक विधालय के प्रधानाध्यापक कुशाल सिंह राठोड ने माना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो