scriptसालभर से यहां बंद पड़ी है लाखों की मशीने | news | Patrika News

सालभर से यहां बंद पड़ी है लाखों की मशीने

locationमंदसौरPublished: Aug 10, 2018 01:11:58 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

सालभर से यहां बंद पड़ी है लाखों की मशीने

patrika

सालभर से बंद पड़ी  लाखों की मशीने

मंदसौर.
जिला अस्पताल में करीब डेढ़ से दो साल पहले लाखों रूपए की मशीनें पहुंची। यह मशीनें ब्लड सेपरेटर यूनिट और डीफ फ्रीज है। इन मशीनों से मिलने वाली सुविधाओं का आज भी इंतजार है। इन दोनों प्रकरण आलाअधिकारियों की कमजोर इच्छाशक्ति के कारण अधर में लटके हुए है। क्योंकि कई बार स्थानीय अधिकारियों द्वारा पत्रचार किए जा चुके है। बावजूद लाखों की मशीनों का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है।


8 से 10 लाख की यूनिट और लाखों की मशीनें
जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के पास 8 से 10 लाख रूपए की लागत से ब्लड सेपरेटर यूनिट बनाई गई। इसके िलए सभी मशीने भी करीब एक साल से पहले जिला अस्पताल आ चुकी है। जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा कई बार आलाअधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दी गई कि अभी तक मुंबई की टीम ने यहां पर निरीक्षण नहीं किया है। हाल यह है कि निरीक्षण के बाद मुंबई की टीम को लाइसेंस देना है। लेकिन अभी तक निरीक्षण नहीं किया गया।


दो साल से पड़े डीफ फ्रीजर, लाइन का इंतजार
दो साल पहले जिला अस्पताल में डीफ फ्रीजर आए थे। इन दोनोंं डीफ फ्रीजरों में चार शव एक साथ रख सकते है। करीब आठ से दस माह तो यह फ्रीजर ओपीडी के पास रखे रहे। उसके बाद पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पतरे की नीचे इन द ोनों फ्रीजों को रख दिया गया। यह दोनों फ्रीज इसलिए शुरु नहीं हो पाए कि यहां पर टीपी और स्पेशल लाइन नहीं डाली गई। इसके लिए भी कई बार अधिकारियों को पत्र लिखे लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।


आज रोगी कल्याण समिति की बैठक में समीक्षा
करीब आठ दिन पहले कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने रोगी कल्याण सीमित की बैठक ली थी। बैठक में कई निर्देशों का पालन नहीं होने पर कलेक्टर श्रीवास्तव ने नाराजगी व्यक्त की थी। और फिर से बैठक में इन निर्देशों की समीक्षा के लिए निर्देश दिए थे। गुरुवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक है। जिसमें बाउंड्रीवाल सहित कई अहम कार्यों को लेकर समीक्षा की जाएगी।


इनका कहना …
ब्लड सेपरेटर यूनिट एवं डीफ फ्रीजर के लिए पत्र लिखे है। जल्द ही मुंबई की टीम यूनिट का निरीक्षण करेगी।
डा अधीर कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो