scriptकहीं अभिषेक तो कहीं महाआरती, जगह-जगह आयोजन | News | Patrika News

कहीं अभिषेक तो कहीं महाआरती, जगह-जगह आयोजन

locationमंदसौरPublished: Aug 12, 2018 03:48:31 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

कहीं अभिषेक तो कहीं महाआरती, जगह-जगह आयोजन

patrika

कहीं अभिषेक तो कहीं महाआरती, जगह-जगह आयोजन

मंदसौर.
हरियाली अमावस्या पर शनिवार को मंदिरों में जगह-जगह कई आयोजन हुए। इस अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। प्रात: कालीन आरती मंडल के तत्वावधान में सुबह भगवान को मालपुओ का भोग लगाया गया। मंदिर सभाकक्ष मेंं आयोजित मनोकामना अभिषेक में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अभिषेक किया। वहीं जिले भर के शिव मंदिरों में भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया गया। मंदिरों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई, कई स्थानों पर मेले का आयोजन भी हुआ। लोगों ने परिवारजनों के साथ विभिन्न धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर जाकर मौज-मस्ती कर भोजन किया। कई महिलाओं ने त्रिवेणी व पीपल के पेड़ को जल चढ़ाकर पीपल की परिक्रमा की। गणेश मंदिरों में भी विशेष आराधना का दौर जारी रहा। लोगों ने मालपुओं का खूब आनंद लिया। शहर सहित जिले भर के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंंंचे। यहां किसी ने हरियाली को निहारा तो किसी ने कुंड- नालो में नहाने का आंनद लिया। शहर में जगह-जगह मालपुओं की दुकानों पर लोगों ने गरमा-गरम मालपुआ खाने का लुत्फ उठाया।


धर्मराजेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
हरियाली अमावस्या के अवसर पर ग्राम पंचायत चंदवासा द्वारा धर्मराजेश्वर मंदिर में एक दिवसीय मेेले का आयोजन किया गया। शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। साथ ही मेले का आनंद लिया। वर्तमान में चारो तरफ हरियाली ही हरियाली दिख रही है जो पर्यटको को आनंदित कर रहा है। मेेले में श्रद्धालुओं ने केले, ककड़ी, पकोड़े, पानी- पतोश, भेलपुरी खाने का लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों को मंदिर से एक से डेढ किलोमीटर दूर पर ही रोककर जांच की गई। हालांकि इस दौरान रुक- रुककर जाम की स्थिति भी बनती रही। करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने सुबह से देर शाम तक भगवान के दर्शन लाभ लिए।
————————-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो