script‘भाजपा की सरकार में आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें’ | News | Patrika News

‘भाजपा की सरकार में आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें’

locationमंदसौरPublished: Sep 04, 2018 12:57:06 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

‘भाजपा की सरकार में आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें’

patrika

‘भाजपा की सरकार में आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें’

मंदसौर.
मध्यप्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ कांग्रेस नेता राकेश जावरिया द्वारा 1 सितंबर से 3 सितंबर तक तीन दिवसीय मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में साईकिल यात्रा निकाली जा रही है। रविवार सुबह बुढ़ा से चिल्लोद पिपल्या, टकरावद होते हुए यात्रा संजीत पहुंची। यहां जावरिया ने कहा कि भाजपा की सरकार में पेट्रोल व डीजल की कीमत आसमान छू रही है। किसान मेहनत करके अनाज उगाते है, मगर सरकार द्वारा किसानो को सही दाम नहीं दिया जाता है। किसान को लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता है। इस समय किसान भाजपा से नाराज चल रहे है। किसानो में राज्य की बीजेपी सरकार पर असंतोष है। सरकार किसानो के विकास के लिए प्रभावी नीतियां बनाने मे असफल रही है। जावरिया ने कहा कि आने वाले 5 सितंबर को पिपलीया मंडी में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी जनजागरण यात्रा लेकर आ रहे है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पिपलिया मंडी पहुंचना है। सभा को मल्हारगढ़ ब्लाक उपाध्यक्ष विजेश मालेचा ने भी संबोधित किया। संचालन मनीष बाफना ने किया। आभार संजीत नगर अध्यक्ष मनोज जैन ने माना।

ब्लॉक कांग्रेस धुंधडक़ा की बैठक आयोजित
मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी 5 सितम्बर को सुबह 11 बजे जन जागरण यात्रा लेकर पिपलिया मंडी पहुचेंगे। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस धुंधडक़ा की बैठक सोमवार को स्थानीय हाट बाजार गेस्ट हाउस पर सम्पन्न हुई। बैठक में यात्रा को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि 11 सितम्बर को कालूखेड़ा में स्व. महेंद्रसिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम भी होगा। इसमें मप्र चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन उपस्थित रहेंगे। साथ ही 12 सितम्बर को नीमच में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की सभा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष परशुराम सिसोदिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर गोयल, प्रवीण मंगरिया, तरुण खिंची, सुरेश धाकड़, विजयसिंह, नंदकिशोर पाटीदार, प्रमोद भावसार, हरिप्रसाद माली, पीयूष जैन सहित कईलोग उपस्थित थे। संचालन रविन्द्र भटेवरा ने किया। आभार शिवनारायण माली ने माना।
—————————-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो