scriptलाखों के डीप फ्रीजर पड़े बंद | News | Patrika News

लाखों के डीप फ्रीजर पड़े बंद

locationमंदसौरPublished: Sep 10, 2018 02:26:56 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

लाखों के डीप फ्रीजर पड़े बंद

patrika

लाखों के डीफ फ्रीजर पड़े बंद

मंदसौर.
जिला अस्पताल करीब डेढ़ साल पहले लाखों रूपए की लागत से डीप फ्रीजर आए थे। इन डीफ फ्रीजर को शुरु करने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ही उदासीनता बरतते हुए ७ लाख रूपए राशि स्वीकृत नहीं कर रहे है। जिसके कारण इन फी्रजरों को इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है और दोनों फ्रीजर पोस्टमार्टम रू म के बाहर पतरे के नीचे रखे हुए है।


एक डीप फ्रीजर से हो रहा काम
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में वर्तमान में एक ही डीफ फ्रीजर रखा हुआ है। इसमें एक ही शव रखा जा सकता है। जिले में दुर्घटनाओं को देखते हुए दो डीफ फ्रीजर विभाग द्वारा दिए गए है। इन दोनों डीप फ्रीजर में चार शव रखे जा सकते है। अभी दोनों पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पतरे के नीचे रखे हुए है।


सात लाख का खर्चा का स्टीमेट
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से लेकर पोस्टमार्टम कक्ष तक इन दोनों डीप फ्रीजर को चालू करने के िलए सात लाख रूपए का विद्युत कनेक्शन लाइन का स्टीमेट बनाया गया था। जिसें स्वास्थ्य विभाग को स्थानीय अधिकारियों द्वारा भेजा गया। लेकिन कई बार रिमाइंडर देने के बाद भी अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन दोनोंं फ्रीजर डेढ़ साल से ऐसे ही रखे है। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा यह राशि स्वीकृत करने के बाद विद्युत विभाग को देना होगी। जिसके बाद विद्युत विभाग द्वारा विद्युत लाइन डालने का कार्य किया जाएगा।


इनका कहना….
सात लाख रूपए का इस्टीमेट बनाकर भेज रखा है। जैसे ही राशि मंजूर होगी वैसे ही विद्युत कनेक्शन कर डीप फ्रीजर चालू कर दिए जाएंगे।
डॉ सौरभ मंडवारिया, आरएमओ जिला अस्पताल।

———————————

शासकीय चिकित्सालय की बाउंड्रीवाल की स्वीकृति
नारायणगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा की राशि से बने शासकीय चिकित्सालय के बाउंड्रीवाल की स्वीकृति हुई है। नगर भाजपा अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि के क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा के प्रयासों के पश्चात प्रदेश सरकार द्वारा 25 लाख 72 हजार की राशि बाउंड्रीवाल के लिए स्वीकृत की गई है। कोठारी ने बताया कि बाउंड्री वाल के निर्माण की प्रक्रिया अगले महीने से प्रारंभ करने की कोशिश की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो