मंदसौर

पुलिस के वाहन से अब तीसरी आंख की रहेगी नजर

पुलिस के वाहन से अब तीसरी आंख की रहेगी नजर

मंदसौरSep 10, 2018 / 02:49 pm

harinath dwivedi

पुलिस के वाहन से अब तीसरी आंख की रहेगी नजर

 

मंदसौर.
जिले की पुलिस अब ओर हाईटेक होने जा रही है। इस नई सुविधा में थाने के वाहनों पर विभाग द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाएं जा रहे है। इसकी शुरुआत वायडीनगर थाने से की गई। इस थाने के थानाप्रभारी के वाहन पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। दो से तीन दिन के भीतर सभी थानाक्षेत्रों के वाहनों पर यह कैमरे लगा दिए जाएंगे। रविवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ङ्क्षसह, एएसपी सुंदर ङ्क्षसह कनेश और सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला ने इसका निरीक्षण भी किया।


वायडीनगर थानाप्रभारी विनोद ङ्क्षसह कुशवाह ने बताया कि थानाप्रभारी वाहन में इस कैमरे को लगाया गया है। जो सीधे पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अटैच है। सभी थानोंं के वाहनों में जल्द ही इसे लगा दिया जाएगा। जिले में कही भी जहां यह वाहन जाएगा। वहां की स्थिति पुलिस अधीक्षक सीधे कार्यालय से देख सकेगें।


सबसे ज्यादा उपयोगी धरना प्रदर्शन में
उन्होने बताया कि इसका सबसे अधिक फायदा धरना, प्रदर्शन में होगा। मौके की पूरी स्थिति अधिकारी कार्यालय से सीधे देख सकेगें। जिले में १५ थाने और छह चौकियां है। इन सभी के वाहनों मेंं यह सीसीटीवी कैमरे लगेगें।

————————————–

गरोठ में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएंगे त्यौहार
गरोठ नगर में आगामी दिनों में आने वाले सभी त्योहार परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाये जाएंगे। यह निर्णय रविवार को पुलिस थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में एसडीएम अनुकूल जैन, तहसीलदार अजय पाठक, एसडीओपी भंवरसिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद सहित अन्य अधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। शांति समिति की बैठक में आगामी चुनाव में ईवीएम मशीन के साथ साथ पहली बार उपयोग में आने वाली वीबी पेट मशीन का प्रदर्शन कर उपस्थित नागरिको को जानकारी भी दी गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश पाटीदार, युनुस भाई मेव, राजेश चौधरी, अशोक पहलवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Home / Mandsaur / पुलिस के वाहन से अब तीसरी आंख की रहेगी नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.