मंदसौर

22 विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं, इन्होंने पाया प्रथम व द्वितीय स्थान

22 विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं, इन्होंने पाया प्रथम व द्वितीय स्थान

मंदसौरSep 11, 2018 / 02:13 pm

harinath dwivedi

22 विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं, इन्होंने पाया प्रथम व द्वितीय स्थान

मंदसौर.
शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में युवा उत्सव 2018-19 के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर 22 विधाओं में प्रतियोगिताएं सम्पन्न करवाई गई। इसमें रांगोली में प्रथम स्थान तृप्ति जैठानिया, द्वितीय स्थान सिमरन मालवीय, पोस्टर निर्माण में प्रथम तृप्ति जैठानिया द्वितीय निमिषा पाण्डे, वाद-विवाद पक्ष में प्रथम दीपशिखा कालडा, द्वितीय निमिषा पाण्डे, वाद-विवाद विपक्ष में प्रथम आयुशी शर्मा, द्वितीय तृप्ति जैठानिया, वक्तता में प्रथम स्थान निमिषा पाण्डे, द्वितीय दीपशिखा कालडा, व्यंग्य चित्र में प्रथम तृप्ति जैठानिया, द्वितीय निमिषा पाण्डे, एकल गायन सुगम में प्रथम तेजस्वी राव, द्वितीय आरती रांका, क्ले मॉडनिंग में प्रथम तृप्ति जैठानिया, द्वितीय सिमरन मालवीय, स्पॉट पेन्टिग में प्रथम तृप्ति जैठानिया, द्वितीय सिमरन मालवीय, कोलॉज में प्रथम तृप्ति जैठानिया, द्वितीय सिमरन मालवीय एवं प्रश्नमंच में निमिषा पाण्डे, दीपशिखा कालडा और आयुषी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समस्त प्रथम स्थान प्राप्त छात्राएँ 18 सितम्बर से आरंभ होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. उमा गगरानी, डॉ. पीएल पाटीदार, डॉ. शीला आर्य, डॉ. राजश्री ठाकुर, डॉ. आरके वर्मा उपस्थित रहे। संचालन डॉ. कविता बुन्देला ने किया।
——————————————

उपजेल में वाटर कूलर भेंट, कैदियों को दी धार्मिक पुस्तकें
लायंस तथा लायनेस क्लब द्वारा जिला उप जेल में वाटर कूलर प्रदान किया गया। साथ ही कैदियों को धार्मिक पुस्तकें पढऩे के लिए दी गई इसके अतिरिक्त पेन तथा राम नाम लिखने के लिए कॉपियां वितरित की गई। आयोजित कार्यक्रम में अतिथि विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। सिसोदिया ने कहा कि लायंस क्लब कैंसर अवेयरनेस का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर क्लब द्वारा कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत कैदियों को पेम्पलेट भी वितरित किए गए। इसमें कैंसर संबंधित जानकारियां दी गई तथा उनसे आग्रह किया गया कि इस तरह की कोई समस्या हो तो जेलर को बताएं या आपसे कोई परिजन मिलने आता है या उनको कोई तकलीफ है तो उन्हें भी लायंस क्लब सदस्यों को मिलने को कहें। लायनेस अध्यक्ष मनीषा सोनी ने कहा की आप लोगों को किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो कृपया जेलर के माध्यम से हमें बताए। लायन अध्यक्ष लोकेंद्र धाकड़ ने कहा कि किसी कारणवश आप यहां जेल में है जो भी गलतियां आवेश या भूल से हो जाती है, वे दोबारा ना हो और उसे सुधारने का प्रयास करें। कार्यक्रम में विकास भंडारी, विकास अग्रवाल, गोविंद मुजावदिया, सुभाष बग्गा, चंद्रकांता पौराणिक, मंजू सोनी, रीमा सैनी, मीना संगतानी, सीमा बग्गा उपस्थित थे। संचालन चित्रा मंडलोई ने किया। आभार सरिता जैन ने माना।
————————

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.