scriptप्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में है माहौल- किसने कहीं यह बात | News | Patrika News

प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में है माहौल- किसने कहीं यह बात

locationमंदसौरPublished: Sep 12, 2018 02:20:39 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में है माहौल- किसने कहीं यह बात

patrika

प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में है माहौल- – किसने कहीं यह बात

मंदसौर.
प्रदेश में अब कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। हर और भाजपा का विरोध हो रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की बात हो या किसी और नेता का। हर जगह लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की और उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। आने वाला चुनाव वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में लड़ेंगे और हम सरकार बनाएंगे। भाजपा की नीतियों को जनता समझ चुकी है। यह बात प्रदेश महामंत्री व पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग के मोहम्मद सलीम खान ने मंगलवार को चर्चा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की जनता का अब क्या मुड है। जो मुद्दे है, उन्हें कांग्रेस भुनाएगी और जनता के बीच पहुंचकर जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ रही है। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस की बढ़ती कीमतो के साथ हर और महंगाई बढ़ रही है। हर मोर्चे पर प्रदेश व केंद्र सरकार विफल रही है। कांग्रेस में जीत के आधार पर ही टिकिट वितरित होगा। सर्वे चल रहा है। इसमें जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकिट दिया जाएगा। बूथ स्तर तक कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने का काम किया है। खान नीमच में होने वाली कमलनाथ की सभा को जिले के दौरें पर आए थे। इस दौरान अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।
————————–

सरपंच पर झुका प्रकरण दर्ज करवाने का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
गांव तखतपुर व आसपास के रहवासियों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें गांव के जसवंतसिंह को षड्यंत्र कर झूठे मामले में फंसाने की बात कहते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जसवंतसिंह पर दर्ज हुए मामले के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे थे।
सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि रणायरा सरपचं मूलचंद पाटीदार सोनगरा का निवासी है। जसवंतसिंह तखतपुर का निवासी है। मूलचंद ने राजनीति द्वेषता के चलते षड्यंत्र कर जसवंतसिंह पर ३०७ का झुका प्रकरण दर्ज करवाया है। जबकि जिस घटनाक्रम को लेकर जसवंतसिंह पर मामला दर्ज किया। उससे उसका कोई लेना देना नहीं है। ६ सितबंर को गणेश उत्सव समिति के लिए चंद की उगाई कर रहा थ तथा उगाई करते हुए ग्रामीणों ने देखा था। सरपंच पाटीदार द्वारा झूठा घटनाक्रम तैयार कर जसवंत को फसाया गया। सरपंच पाटीदार भाजपा से है और जसवंत एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष है। इसके चलते राजनीतिक द्वेषता के कारण जसवंतसिंह का नाम झुठा दर्ज करवाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने मामले की जांच के बाद जसवंतसिंह का नाम घटनाक्रम से हटाने और उसे फंसाने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान गांव करणसिंह, भारतसिंह, गोविंदसिंह, हिम्मतसिंह, उमेदसिंह, अर्जुन दंागी के साथ ही जसवंतसिंह के समर्थन में ज्ञापन देने बड़ी संख्या में ग्रामीणजन यहां पहुंचे।
…………….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो