bell-icon-header
मंदसौर

निकालेंगे मौन रैली, अपनी गतिविधियोंं को भी तेज करेगा अब यह संगठन

निकालेंगे मौन रैली, अपनी गतिविधियोंं को भी तेज करेगा अब यह संगठन
 

मंदसौरSep 15, 2018 / 02:02 pm

harinath dwivedi

निकालेंगे मौन रैली, अपनी गतिविधियोंं को भी तेज करेगा अब यह संगठन

मंदसौर.
सपाक्स समाज एवं करणी सेना की बैठक गणेश चतुर्थी पर बक्क्षी धर्मशाला में रखी गई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश के चुनाव से पहले सपाक्स अपनी गतिविधियों को तेज करेगा। सपाक्स के रिटायर्ड थानाप्रभारी महेन्द्र प्रतापसिंह ने कहा हम उस समाज के लोग है जो किसी का नुकसान नहीं करते है। यह राष्ट्र हमारा है, हम इसकी रक्षा करेंगे लेकिन हमारे मौलिक अधिकारों पर प्रहार होगा तो शायद सत्ता ही परिवर्तित न हो जाए इसका सत्तासीन ध्यान रखे। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश में परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है। इसकी आहट आ रही है। आप सभी मिलजुलकर इस लड़ाई को लड़ों। पुरा सपाक्स समाज आपके साथ है। बैठक में कमल कोठारी ने कहा अब बर्दाश्त नहीं होता किस-किस के पास जाओगे। अपनी लड़ाई स्वयं लडऩे का समय आ चुका है। यह लड़ाई आपका वोट है। उसकी ताकत को पहचानों। एकजुट हो जाओ। सपाक्स जीताओं के नारे को बुलंद करो। हम आंदोलन को गांधीवादी तरीके से चला रहे है लेकिन हमारी आवाज को दबाना अन्यायपूर्ण है। इसकी भत्र्सना की जाती है। रविन्द्रसिंह राणा के साथ दुव्र्यवहार के विरोध में वीर सावरकर पुलिया मंदसौर से शनिवार को 15 सितम्बर को सपाक्स समाज एवं करनी सेना संध्या 4.30 बजे मौन रैली निकालेगा एवं प्रदेश के मुखिया के नाम ज्ञापन देगा। बैठक में भूपेन्द्रसिंह राठौर, विजयेन्द्रसिंह चौहान, आशीष बंसल, पं. दिलीप शर्मा, मनोज मण्डोवरा, रविन्द्रसिंह राणा, नेपालसिंह शक्तावत, राजेश पारिख, महावीर जैन आदि उपस्थित थे।

———————–

अनंत चौदस पर हैरत अंगेज करतबों का होगा प्रदर्शन
आदर्श पवन पुत्र व्यायाम शाला अवधेश मुनि आश्रम मंदसौर की एक बैठक व्यायाम शाला समिति अध्यक्ष अर्जुन डाबर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अनन्त चौदस में निकलने वाले चल समारोह के साथ मलखम एवं शस्त्र प्रदर्शन करने के बारे में निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष अर्जुन डाबर ने बताया कि विगत कई वर्षों से आदर्श पवन पुत्र व्यायाम शाला अवधेश मुनि आश्रम द्वारा अनन्त चौदस पर मलखम एवं शस्त्र प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी व्यायाम शाला के पहलवानों द्वारा हैरत अंगेज करतब दिखाए जाएंगे। सभी पहलवान विशेष रूप से तैयार ड्रेस में रहेंगे। मार्गदर्शक सोमानन्द परमहंस, लक्ष्मणानंद के नेतृत्व में अखाड़ा निकलेगा। बैठक के प्रारंभ में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। बैठक में व्यायाम शाला समिति के संरक्षक महेश राठौर, रविन्द्र पाण्डेय, राजेश चाहूजा, गोविन्द सौपरा, शंकर ककनानी, संयोजक पं. अरूण शर्मा, हिम्मत डांगी, विनोद टांक, अशोक भादविया, रत्तीभाई परमार, संजय पांचाल, राकेश शक्ति, शैलेन्द्र सिसौदिया, दीपक वनजारिया उपस्थित थे।

Hindi News / Mandsaur / निकालेंगे मौन रैली, अपनी गतिविधियोंं को भी तेज करेगा अब यह संगठन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.