scriptकलेक्टर से महिला ने कहा कई दिन से लगा रही हूं चक्कर, झूठ बोल रहे अधिकारी | News | Patrika News

कलेक्टर से महिला ने कहा कई दिन से लगा रही हूं चक्कर, झूठ बोल रहे अधिकारी

locationमंदसौरPublished: Sep 21, 2018 02:58:53 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

कलेक्टर से महिला ने कहा कई दिन से लगा रही हूं चक्कर, झूठ बोल रहे अधिकारी

patrika

कलेक्टर से महिला ने कहा कई दिन से लगा रही हूं चक्कर, झूठ बोल रहे अधिकारी

मंदसौर.
साहब, आपको बोल रहे है कि बेहतर व्यवस्था है। यह गलत बोल रहे है। मैं पिछले 10 से अधिक दिनों से यहां पर प्रतिदिन आ रही हूं। कई घंटों तक बैठती हूं। पर जन्म प्रमाण पत्र मुझे नहीं दिया जा रहा है। यह शिकायत रंजना कुंवर ने कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव से जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान की। वहीं पास में खड़े एक अन्य व्यक्ति दशरथ ने कहा भी कलेक्टर से कहा कि मैं भी 6-7 दिन से चक्कर काट रहा हूं। लेकिन मुझे भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं दे रहे है। इसके बाद कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले को फटकार लगाई और वे अंदर कमरे पहुंचे। वहां उन्होंने संबंधित कर्मचारी से कहा कि क्यों समस्या आ रही है। इस पर उन्होंने नेट कनेक्शन की समस्या बताई। कलेक्टर श्रीवास्तव ने सिविल सर्जन डॉ अधीर मिश्रा से कहा कि करोड़ों रूपए रखे है और वायरिंग सही नहीं हो रही है। इसको सही करवाएं।


जिस अधिकारी ने कहा उसके खिलाफ ‘डी’
कलेक्टर ने जन्म प्रमाण पत्र काउंटर पर कार्य करने वाले कर्मचारी से पूछा कि जन्म प्रमाण पत्र तत्काल क्यों नहीं बना रहे है। एक घंटे के अंदर बनना चाहिए। और वार्ड में पलंग पर जाकर दो। यहां पर क्यों चक्कर लगावा रहे हो। इस पर कर्मचारी ने जवाब दिया कि नाम के लिए मीटिंग में बोला गया है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है। जिस अधिकारी ने कहा है उसका नाम बताओ उसके खिलाफ डी करवाऊंगा। सात दिन के अंदर पेंडिंग प्रकरण निपटाओ। और जन्म के बाद एक घंटे अंदर जन्म प्रमाण पत्र वार्ड में देकर आओ। जन कर्मचारियों के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र में देरी की जा रही है। उन पर कार्यवाही करें। प्रसूति पंजीयन काउंटर में इंटरनेट सुविधा के लिए ऑप्टिकल फाइबर की वायरिंग करें। जिससे अच्छे से इंटरनेट की सुविधा मिल सके।


18 घंटे से वार्ड में नहीं आए डॉक्टर
कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव निरीक्षण के दौरान परिवार कल्याण वार्ड में पहुंचे। यहां पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों ने कलेक्टर श्रीवास्तव को शिकायत कि की वार्ड में मच्छर बहुत है। इसके अलावा गत दिवस से बुधवार १२ बजे तक कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया है। जब कि आना चाहिए। इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश सीएस को दिए। इस दौरान अस्पताल में उपस्थित मरीजों से चर्चा की गई। उनकी समस्याओं के बारे में जाना गया। मरीजों को बताया गया कि कोई शिकायत हो तो तुरंत बताएं।


सभी पात्र लोगों को आयुष्मान भारत अभियान से जोड़े
निरीक्षण के दौरान आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान भारत के अंतर्गत 23 सितंबर से आयुष्मान भारत अभियान शुरू होगा। इस अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए तथा उनको आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाए। अभियान में जुडऩे वाले लोगों के डाटा को समग्र आईडी से भी जोड़े। जिससे उनकी पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके। इस अभियान के अंतर्गत जिले से 1.15 लाख लोगों का डाटा दर्ज हुआ है। जिसमें गरीब परिवारों को 350 तरह की बीमारियों के इलाज पर 1 वर्ष में 5 लाख की चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी। यह राशि सरकारी अस्पताल में कराने पर रोगी कल्याणी समिति को प्राप्त होगी। जहां से मरीज के इलाज का पैसा कट जाया करेगा। मरीज सरकारी अस्पताल के साथ.साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी अपना इलाज करा सकता है। आयुष्मान कक्ष के बाहर अभियान के फ्लेक्सए बैनर एवं अभियान की जानकारी वाले डाटा लगाएं। जिससे हर व्यक्ति को पता चल सके व सारी सुविधाएं का लाभ प्राप्त कर सकें।
————————-

ड्रेनेज सिस्टम के लिए आर्किटेक्ट नियुक्त किया जाए-कलेक्टर
सीएमएचओ कार्यालय में गुरुवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम के लिए किसी आर्किटेक्ट को तुरंत लगाया जाए। आर्किटेक्ट जो की डिजाइन तैयार करेगा तथा अपना आर्किटेक्ट प्रदान करेगा। साथ् ही एसडीएम एवं सभी सदस्य सप्ताह में एक बार समय-समय पर आकर का निरीक्षण भी करेंगे तथा आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश देते रहेंगे। अभी तक क्या-क्या कार्य हुए है। इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी समय- समय पर देखते रहें तथा आपस में सभी मिलकर बातचीत वार्तालाप करते रहे। समिति के कार्यों के लिए शॉर्ट नोट टेंडर जारी किए जाएंगे। जिससे सारा कार्य जल्दी करवाया जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, मंदसौर एसडीएम एसएल शाक्य, सिविल सर्जन डॉ अधीर मिश्रा, एनएचआरएम प्रबंधक राकेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
—————————

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो