scriptनौ लोगों की रिपोर्ट में आया स्क्रब टाइफस और दो को डेंगू पॉजिटिव | News | Patrika News

नौ लोगों की रिपोर्ट में आया स्क्रब टाइफस और दो को डेंगू पॉजिटिव

locationमंदसौरPublished: Sep 23, 2018 01:23:52 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

नौ लोगों की रिपोर्ट में आया स्क्रब टाइफस और दो को डेंगू पॉजिटिव

patrika

नौ लोगों की रिपोर्ट में आया स्क्रब टाइफस और दो को डेंगू पॉजिटिव

मंदसौर.
जिले में दिन पर दिन स्क्रब टाइफस फैलता जा रहा है। शनिवार को सीएमएचओ कार्यालय को स्वाइन फ्लू और स्क्रब टाइफस की जांच रिर्पोट मिली। जिसमें 9 लोगों को स्क्रब टाइफस पॉजिटिव बताया गया। वहीं सात वर्षीय बालक की स्वाइन फ्लू नेगेटिव आया है। वहीं भानपुरा में दो लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। स्क्रब टाइफस के फिर से बड़ी संख्या में मरीज सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता की लकीरें खींच गई है। अब तक जिले में इन नौ मरीजों के सहित 45 लोगों को स्क्रब टाइफस पॉजिटिव आ चुका है।


आईडीएसपी के महेश धनोतिया ने बताया कि सात वर्षीय बालक को स्वाइन फ्लू नहीं है। जांच रिपोर्ट में नेगेटिव है। स्क्रब टाइफस के नौ मरीजों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें सभी नौ मरीजों को स्क्रब टाइफस पॉजिटिव बताया गया है। जो मरीज बरखेड़ा पंथ, बोतलगंज, बरखेड़ा डांगी सहित अन्य गांव के बताए जा रहे है। धनोतिया ने बताया कि 32 मरीज अब बिल्कुल स्वस्थ्य है।


भानपुरा में दो लोगों को डेंगू पॉजिटिव
नगर के वार्ड 2 पंजाबी कॉलोनी में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 2 लोगों को डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इधर कॉलोनीवासियों का कहना है कि कॉलोनी के पांच महिला-पुरुषों को डेंगू बुखार है। दो को डेंगू बुखार है, जिनका उपचार कोटा, भवानीमण्डी चल रहा है। ब्लॉक मेडीकल आफिसर डॉ. वीरेन्द वर्मा ने बताया कि कालोनी के दो लोगों को डेंगू बुखार की रिपोर्ट आई है। विभाग सर्वे कर रहा है व जो भी वायरल बुखार से पीडि़त है उनकी स्लाइड बनाई जा रही है व टीका लगाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। बारिश के रूके हुए पानी व गंदे नालों के पानी से मच्छर पैदा हो रहे हैं। वार्डवासी शीतल भुटानी, मनोज वधवा, करण भुटानी, अषोक राठौर, अमित वधवा, मोहन राठौर, सुरेश वधवा, गोपाल माटा ने कहा कि कालोनी में व्यापत गंदगी दुर करने व सिविल अस्पताल में डेंगू बुखार का उपचार हो पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की।


40 हजार ट्रीपल लेयर मॉस्क और 5 हजार टेमीफ्लू पहुंची
जानकारी के अनुसार स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव आने के बाद पत्रिका ने दवाईयों की कमी व स्वास्थ्य केंद्रों पर उपब्लध नहीं होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। उसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दवाईयों और मॉस्क की डिमांड भेजी गई थी। जिसके बाद शनिवार को 5 हजार टेमीफ्लू, 40 हजार ट्रीपल लेयर मॉस्क, 50 पीपी कीट आई है। सर्दी-खांसी के मरीजों की प्रतिदिन रिपोर्ट अब वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो