script‘हमारा सूचना तंत्र मजबूत है तो हमारा कार्यकर्ता भी मजबूती के साथ उसका जवाब दे सकेगा’ | News | Patrika News

‘हमारा सूचना तंत्र मजबूत है तो हमारा कार्यकर्ता भी मजबूती के साथ उसका जवाब दे सकेगा’

locationमंदसौरPublished: Sep 23, 2018 01:42:22 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

‘हमारा सूचना तंत्र मजबूत है तो हमारा कार्यकर्ता भी मजबूती के साथ उसका जवाब दे सकेगा’

patrika

‘हमारा सूचना तंत्र मजबूत है तो हमारा कार्यकर्ता भी मजबूती के साथ उसका जवाब दे सकेगा’

मन्दसौर.
आज की राजनीति सूचना तंत्र पर निर्भर है सूचना जितनी विश्वसनीय एवं पुखता होगी। हमारी रणनीति भी उसी अनुसार तैयार होगी। यह बात संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने कहीं। वे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रदेश का सबसे अत्याधुनिक संवाद सूचना केन्द्र के शुभारंभ पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संवाद सूचना केन्द्र के माध्यम से हम सतत् रुप से मतदान केन्द्र तक के कार्यकर्ताओं से सतत् सम्पर्क में रह सकेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि हमारा मजबूत सूचना तंत्र मिशन 2018-19 का हमारा मुख्य आधार होगा। कांग्रेसी तो हमारे सफल योजनाओं का भी विरोध करेगी परन्तु हमारा सूचना तंत्र मजबूत है तो हमारा कार्यकर्ता भी मजबूती के साथ उसका जवाब दे सकेगा। सांसद सुधीर गुप्ता ने नमो एप्प के बारे में जानकारी दी एवं कहा कि हम सब पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नमो एप्प के माध्यम से सीधे हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सम्पर्क में रह सकते है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ ने कहा कि हमारे इस संवाद सूचना केन्द्र पर 40 से ज्यादा कार्यकर्ता कॉल सेन्टर से जिले के हर कार्यकर्ता से सम्पर्क में रहेंगे और जिले का हर कार्यकर्ता भी अपनी सूचनाएं एवं कार्यक्रमों को जिला मुख्यालय पर भेज सकेगा। संभागीय संगठन मंत्री अशोक यादव ने कॉल सेन्टर की विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि ये केवल कॉल सेन्टर ही नही वरन आडियों – वीडियो क्रांफ्रेसिंग का भी एक सतत माध्यम बनेगा। ग्राफिक डिजाईन से लेकर बल्क मैसेज एवं वाईस कॉल जैसी सुविधा युक्त रहेगा। कार्यक्रम में अंकित सोनी एवं पारस मावर का अभिनन्दन किया गया। शुभारम्भ के इस अवसर पर नीमच जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, विधायक कैलाश चावला, जगदीश देवडा, ओमप्रकाश सकलेचा, यशपालसिंह सिसौदिया, दिलीपसिंह परिहार, चन्दरसिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, जिला महामंत्री महेन्द्र चौरडिया, अजयसिंह चौहान, अशोक सूर्यवंशी, बंशीलाल राठौर, श्याम काबरा, अनिल कियावत, राजेन्द्र सुराणा उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अजयसिंह चौहान ने किया। आभार जिला महामंत्री महेन्द्र चौरडिया ने माना।

कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
गरोठ विधानसभा के ग्राम पंचायत का छलिया के गांव बड़ा खेड़ा गांव के 42 कांग्रेसियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष देवीलाल धाकड़ के समक्ष भाजपा की रीति, नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंशुल बैरागी, जनपद अध्यक्ष भगवानसिंह चंद्रावत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौधरी कचोलिया सरपंच शंभूलाल धाकड़, जनपद सदस्य महेंद्रसिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिनेश नाथ, राजुनाथ, शिवानाथ, कृष्णानाथ, राहुल नाथ, अर्जुन नाथ, प्रभु नाथ, राहुल नाथ, विक्रमनाथ, बनवारी, मोहननाथ, कुंदननाथ, पप्पुनाथ, राजुनाथ, कैलाशनाथ, कमलेश नाथ, राकेशनाथ, सोददुनाथ, श्यामनाथ, मांगुनाथ, दियानाथ सहित कई लोग शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो