scriptरांगोली, दियो व सजावटी सामान से पटा बाजार | News | Patrika News

रांगोली, दियो व सजावटी सामान से पटा बाजार

locationमंदसौरPublished: Nov 04, 2018 04:20:38 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

रांगोली, दियो व सजावटी सामान से पटा बाजार

patrika

रांगोली, दियो व सजावटी सामान से पटा बाजार

मंदसौर.
शहर की सडक़ों पर धनतेरस और दीपावली का बाजार सजा गया है। गांव की गलियों से लेकर शहर के मुख्य बाजार धनतेरस पर गुलजार रहे। मिट्टी के दीये, घरौंदे, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के खिलौने, रांगोली, स्टीकर, बर्तन और सजावट के सामान। सब कुछ मिल रहा है। मुख्य सडक़ से लेकर गलियों के नुक्कड़ तक दुकानें सज गई हैं। इस बार मोहल्लों की स्थायी दुकानों में भी धनतेरस और दीपावली से जुड़े सामानों की भरमार है। हर इलाकों में कीमत अलग- अलग है। लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति हो या फिर सजावट का सामान। जैसा इलाका और सामान है कीमत भी वैसी ही है। हर आय वर्ग के लोगों के लिए सामान उपलब्ध है। धनतेरस और दीपावली के लिए सडक़ों के किनारे सजे करीब चार दिनों के बाजार ने जिले की रौनक बदल दी है। जिधर नजर घुमाएं उधर दुकानों पर रंग- बिरंगे सजावट के सामान और आकर्षक दीये दिखाई पड़ रहे हैं। शाम होते ही रंगीन बल्बों की रोशनी बाजारों की सुंदरता में चार- चांद लगा रही हैं। धनतेरस और दीपावली के लिए पीतल के बर्तन बाजार में रौनक है। दुकानों में पूजा की थाली से लेकर लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति तक बिक रही हैं। पूजन सामग्री में पंचदीप वाली थाली तो पहले से मिलती आ रही है, इस बार नए- नए डिजाइन की धूपदान भी हैं।


पशुओं को सजाने के लिए बेड़े-फूंदो की जमकर हो रही खरीदारी
ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जाए तो इस वर्ष दीपावली की धूम अच्छी है। फसलें ठीक होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में किसान दीपावली की खरीददारी करने में लग गए हैं। ग्राम डिगांवमाली में भी किराना दुकानों पर काफी चहल- पहल दिखाई दे रही है। दीपावली पर जरूरतमंद चीजो के अलावा पशुओं के लिए बेड़े फूंदे की जगह-जगह दुकानें सज गई है। दुुकानदारों का भी कहना है कि इस वर्ष ग्राहकी अच्छी होगी। गांधी ग्राम के दिनेश सेन, वरदीचंद धनगर ने कहा कि पशुओं के लिए बेड़े फूंदे खरीद रहे हैं। दीवाली पर्व उत्साह के साथ मनाएंगे। इस वर्ष फसलें भी अच्छी हुई है। किराना व्यापारी अभय जैन व का कहना है कि दीपावली पर्व को लेकर ग्राहकी अच्छी हो रही है। हमारे पास रुपए 10 से लगा कर रुपए 60 तक पशुओं को सजाने के लिए रंग बिरंगे बेड़े व फूंदे उपलब्ध है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो