scriptकेवल नाम का है यहां का चुनाव कंट्रोल रुम, नामांकन की जानकारी देने में भी हिचक | News | Patrika News

केवल नाम का है यहां का चुनाव कंट्रोल रुम, नामांकन की जानकारी देने में भी हिचक

locationमंदसौरPublished: Nov 04, 2018 04:28:24 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

केवल नाम का है यहां का चुनाव कंट्रोल रुम, नामांकन की जानकारी देने में भी हिचक

patrika

केवल नाम का है यहां का चुनाव कंट्रोल रुम, क्या हो रहा कोई देखने वाला नहीं

मंदसौर.
28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके साथ ही नाम- निर्देशन पत्र दाखिल करने का दौर भी शुरु हो चुका है। नामांकन दाखिल करने के दौर के साथ ही राजनीतिक सरगर्मिया भी तेज हो चुकी है। लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था का ढर्रा अभी तक नहीं सुधरा है। निर्वाचन आयोग द्वारा किसी भी समस्या या जानकारी के लिए कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 07422-235440 है। स्थिति यह है कि उक्त कंट्रोल रुम पर यह जानकारी भी नहीं मिल पा रही है कि जिले में नामांकन के लिए प्रतिदिन कितने फार्म आ रहे है व कितनी रसीदें कटी है। इसके अलावा अन्य जानकारी भी कंट्रोल रुम के अधिकारी- कर्मचारी एक-दूसरे पर थोंपते नजर आ रहे है। पत्रिका ने इस संबंध में शनिवार को नामांकन फार्म को लेकर जानकारी चाही। लेकिन रात ७.३० बजे तक कंट्रोल रुम पर यह जानकारी उपलब्ध ही नहीं थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारी व कर्मचारी किस प्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। साथ ही अन्य अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं रहती।


इनकी सुनिए…
रात 7.30 बजे कंट्रोल रुम के नंबर 235440 पर फोन लगाया, इस पर फोन रिसीव करने वाले केएल आर्य ने कहा कि एडीएम साहब के निर्देश है कि मीडिया को जानकारी केवल पीआरओ साहब भी देंगे। काफी पूछने पर भी यहां से जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पीआरओ ईश्वरलाल चौहान को फोन लगाया गया। इस पर उन्होंने कहा कि यह जानकारी कंट्रोल रुम पर ही उपलब्ध हो सकेगी। मेरे पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। सुवासरा, मल्हारगढ़ व मंदसौर के रिटर्निंग ऑफिसर फोन ही रिसीव नहीं करते है। एडीएम अनिल डामोर द्वारा कहा गया कि शनिवार को एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। रसीद कितनी कटी, इसकी जानकारी कंट्रोल रुम पर उपलब्ध नहीं है। सोमवार से पीआरओ को जानकारी भिजवा देंगे। वहीं कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने नामांकन के पहले दिन कहा था कि नामांकन फार्म भरने संबंधी सभी जानकारी कंट्रोल रुम से ही मिल पाएगी। आप वहीं से जानकारी ले लीजिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो