scriptयहां का खेल मैदान बना जुआंघर, दिनभर रुपयो से लगती रही हार-जीत की बाजी | News | Patrika News

यहां का खेल मैदान बना जुआंघर, दिनभर रुपयो से लगती रही हार-जीत की बाजी

locationमंदसौरPublished: Jan 14, 2019 08:55:48 pm

Submitted by:

Rahul Patel

यहां का खेल मैदान बना जुआंघर, दिनभर रुपयो से लगती रही हार-जीत की बाजी

patrika

यहां का खेल मैदान बना जुआंघर, दिनभर रुपयो से लगती रही हार-जीत की बाजी

मंदसौर.
गरोठ नगर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दिन दान, धर्म, पतंगबाजी, गिल्ली डंडे के साथ खेल मैदान पर रुपयों से सरेआम देशी पद्धति से जुंआ (गब्बा) का खेल खेला गया। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से खेल मैदान पर चल रहे रुपये से खेल खेलने वालों को पकडऩे के लिए कई बार पुलिस गई परंतु सफलता नहीं मिल पाई। वही नगर में इस खेल को लेकर पुलिस कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे है।


खेल मैदान हुआ जुंआघर में तब्दील
मकर सक्रांति पर नगर के प्रमुख खेल मैदान पर गिल्ली डंडे के साथ साथ दिनभर युवाओं को खुलेआम जुआ खेलते देखा गया सरेआम ताशपत्ती व अन्य तरीके का जुंआ देशी पद्धति के साथ खेलने के लिए 10 से अधिक खाईवालों ने स्टॉल लगाये जहां पर दिनभर युवा रुपये की बाजी के दांव लगाकर हारते जीतते रहे।


दो-तीन बार गई पुलिस आई खाली हाथ
खेल मैदान पर रुपयों से खेल से संबंधित शिकायत मिलने पर पुलिस जवानों को दो तीन मर्तबा भेजा गया परंतु उन्हें देखकर खेलने वाले हर बार भाग निकले जिसके कारण सफलता नही मिल पाई।
– ब्रजभूषण हिरवे थाना प्रभारी गरोठ
———————————-
मंदिरों में हुए विशेष आयोजन
मकर संक्रांति के पर्व पर प्रात: श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न मंदिरो में दर्शन कर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए, इसके साथ साथ गौ माताओं को चारा डालकर तथा दरिद्र नारायण को भोजन कराकर पुण्य लाभ वस्त्र आदि दान किया। वहीं इस पर्व पर प्रात: से लेकर देर शाम तक बच्चो, युवाओ महिलाओ में पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया जिन्होंने पतंगे उड़ाकर भी आनंद लिया। छतों पर युवाओं को दिनभर पतंग उड़ाते देखा गया। इसी प्रकार प्राचीन खेल गिल्ली डंडे का दौर भी दिनभर देखा गया। नगर के विभिन्न खेल मैदानों व गली मोहल्लों में बच्चे युवा व महिलाओं की टीमो ने गिल्ली डंडा खेलकर पर्व का आनंद लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो