मंदसौर

Video # 21 मंडल के महंतों की उपस्थिति में हुई दत्तात्रेय प्रतिमा स्थापना

Video # 21 मंडल के महंतों की उपस्थिति में हुई दत्तात्रेय प्रतिमा स्थापना

मंदसौरJan 21, 2019 / 08:41 pm

Rahul Patel

21 मंडल के महंतों की उपस्थिति में हुई दत्तात्रेय प्रतिमा स्थापना

मंदसौर.
भगवान दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर सोमवार को गोस्वामी समाज द्वारा शहर के पशुपतिनाथ घाट क्षेत्र में भगवान दत्तात्रेय की प्रतिमा की स्थापना की। इस अवसर पर शहर में कलश यात्रा निकाली गई तो भगवान दत्तात्रेय की महाआरती की प्रसादी भी वितरित की गई। इस दौरान मनगर में कलश यात्रा भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष शैलेंद्रगिरी गोस्वामी ने बताया कि समाजजनों के सहयोग से पशुपतिनाथ मंदिर स्थित घाट पर दत्त भगवान के मंदिर का निर्माण गोस्वामी समाज ने पूरा किया। इस मंदिर में भगवान दत्तात्रेय की 16 क्विंटल वजनी प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। इस भव्य प्रतिमा की लंबाई 5 फीट 1 इंच है। इस प्रतिमा स्थापना को लेकर पांच दिवस तक पांच कुण्डीय यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें समाज के महानुभावों ने भाग लिया।


सांई मंदिर से निकली यात्रा
इस प्रतिमा की स्थापना के पूर्व कलश यात्रा बीपीएल चौराहा स्थित श्री सांई मंदिर से निकाली गई। इसमें समरसता मंच के सूरजमल गर्ग, विनोद मेहता, पशुपतिनाथ मंडलम अध्यक्ष राजेश सोलंकी, दीनदयाल दीक्षित, गोस्वामी समाज के महंत अरविंदपुरी, जिलाध्यक्ष मोहनपुरी द्वारा इसका शुभारंभ किया। यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित भगवान दत्त मंदिर पहुंची। जहां पर पूजन, अभिषेक, मंत्रोच्चार एवं महाआरती के साथ भगवान की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। साथ ही मंदिर हेतु भूमि क्रय करने वाले समाजजनों का सम्मान रामेश्वरपूरी रूपावली, महंत लक्ष्मणपुरी, महंत कैलाशगिरी, महंत कवरगिरी, महंत शिवगिरी भंडारिया, बगदीगिरी, बाबूगिरीजी, मंडल अध्यक्ष प्रेमगिरी, डॉ. सुरेश गिरीजी, संत बालुपुरीजी महाराज ने किया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष शैलेंद्र गिरी सहित सहित समाज के पदाधिकारियों के साथ ही समाजजन व अन्य मौजूद थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.