scriptतापमान में गिरावट, सुबह से छाया रहा कोहरा | News | Patrika News

तापमान में गिरावट, सुबह से छाया रहा कोहरा

locationमंदसौरPublished: Jan 24, 2019 09:54:04 pm

Submitted by:

Rahul Patel

तापमान में गिरावट, सुबह से छाया रहा कोहरा

patrika

तापमान में गिरावट, सुबह से छाया रहा कोहरा

मंदसौर.
शहर सहित जिले भर में गुरुवार को मौसम में अचानक परिर्वतन हुआ। सुबह भी घने कोहरे के बीच शुरु हुई। वहीं आसमान में दिनभर बादलों का डेरा लगा रहा। दोपहर बाद धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। सुबह से ही ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। ऐसे में लोग गरम वस्त्र पहनकर ही अपने कार्यो के लिए घर से बाहर निकले। वाहन चालको को वाहनों की हेडलाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहर १२ बजे तक अलाव जलते रहे। जिले भर में लोग ठंड से कंपकपाते नजर आए। बाजार में दिनभर आम दिनों की अपेक्षा ग्राहकी कम रही।

सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ

भैंसोदा ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। अलसुबह से ही अचानक मौसम ने करवट ली और तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया। सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट का उपयोग करना पड़ा। वहीं ठंड से बचाव के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़ो में नजर आए। साथ ही प्रमुख मार्गो एवं चौराहो पर अलाव का सहारा लेते रहे। तापमान में गिरावट के कारण दिनभर ठिठुरन बनी रही।

ठंडी हवा से फसलो पर पाले का खतरा
ग्राम लिम्बावास सहित आसपास के क्षेत्र में ठंडी हवा चलने एवं कोहरे के कारण फसलो पर फिर से पाले का खतरा मंडरा रहा है। गुरूवार की कड़ाके की ठंड से धनिया, सरसो, लहसुन फसल पर पाले का असर पडऩे का डर किसानों को सता रहा है। ठंड से अफीम फसल पर असर दिखाई दिया है, वही ठंड की वजह से फूल भी नहीं टिक पा रहे है। किसान अमृतराम, दशरथ, कारू सिंह, कैलाश, गणपतलाल सहित आसपास के क्षेत्र में किसानों ने बताया कि अभी वर्तमान में तीन दिन से लगातार मौसम में परिवर्तन होने की वजह से फसलो पर पाले का खतरा मंडराता दिखाई दे रहा था।
रात 8 बजते- बजते सुने होने लगे बाजार
गरोठ नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे जिससे तापमान में गिरावट रही जिसके कारण बाजार में दिनभर आम दिनों की अपेक्षा सूनापन रहा रात 8 बजते- बजते बाजारों में सन्नाटा छाने लगा प्रात: की शुरुआत कोहरे में हुई तथा दिन में बादल छाए रहे जिसके कारण सर्द मौसम रहा। दिनभर आम नागरिक गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए वहीं स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। वही सर्दी से बचाव हेतु जगह- जगह नागरिक अलाव लगाकर तापते रहे।
——————–

ट्रेंडिंग वीडियो