scriptरेवा नदी उफान पर, पुलिया पर लोगों का जमावड़ा | news | Patrika News

रेवा नदी उफान पर, पुलिया पर लोगों का जमावड़ा

locationमंदसौरPublished: Sep 15, 2019 05:02:52 pm

Submitted by:

Mukesh Mahavar

भानपुरा में घरों में घुसा पानी

रेवा नदी उफान पर, पुलिया पर लोगों का जमावड़ा

रेवा नदी उफान पर, पुलिया पर लोगों का जमावड़ा

भानपुरा (मंदसौर) . भानपुरा में झमाझम बारिश के चलते इस वर्षाकाल में रेवा नदी पहली बार बाढ़ आई। हुई झमाझम बारिश के चलते नगर की कई सड़कों पर घुटने घुटने से भी अधिक पानी बह निकला। इसके चलते नगर में कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति भी निर्मित हो गई। नगर के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय परिसर एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर तालाब में तब्दील हो गए। नया बस स्टैंड विजय स्तंभ के आसपास जल जमाव की स्थिति निर्मित होने से आसपास की दुकानों में घुटने तक पानी घुस गया।

सदर बाजार रामपुरा गेट रेवा नदी मार्ग पर घुटने घुटने से भी अधिक पानी बहता रहा। घास भैरव चौक के आसपास कुछ घरों में बारिश का पानी घुस आया। रेवा गार्डन रोड के समीप स्थित एक कच्चे मकान लगातार बारिश के चलते भरभरा कर जमीजोद हो गया। बाढ़ से नरसिंह घाट के समीप स्थित पुल गंगा माता मंदिर पुल पर दो-दो फीट से भी अधिक पानी बह निकला। रेवा नदी के बीच स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में रेवा नदी की बाढ़ ने भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक किया।
रूपा नदी आई उफान पर
भैंसोदा. ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को दिनभर हुई बारिश से ग्राम की रूपानदी अपने पूरे रोद्र रूप में रही। नदी पर बने पैदल पुल तक पानी पहुंच गया। नदी तट स्थित जयेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवम् मुख्य द्वारा भी पानी से जलमग्न हो गया। जयेश्वर महादेव के गर्भगृह की सीढ़ी को स्पर्श करते हुए नदी का पानी निकल गया। साथ ही मंदिर के पास स्थित घासभेरु महाराज भी जलमग्न हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो