मुंबई समय से पहले पहुंची
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मुंबई से रतलाम तक ट्रेन ने कुल 8 घंटे 22 मिनट का समय लिया था, जबकि रविवार को जब सुबह ९ बजकर 2 मिनट पर रतलाम से निकली तो मुंबई सेंट्रल ये ट्रेन शाम 6 बजे बाद पहंची। जब शनिवार को ट्रेन को चलाया गया तो इसको नागदा शाम 4 बजे पहुंचाने का लक्ष्य था, जबकि नागदा से वापसी में मुंबई शाम ६ बजे पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन दोनों ही लक्ष्य रेलवे नहीं पा पाई।
ट्रेन नागदा से मुंबई के लिए रवाना
गति को बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे ने शनिवार व रविवार को ये प्रयोग किया। रविवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर 130 की गति से ये ट्रेन नागदा से मुंबई के लिए रवाना हुई। रतलाम ये ट्रेन मात्र 32 मिनट याने की सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर निकल गई। राजधानी ट्रेन रतलाम से नागदा के लिए रात 12.40 बजे चलती है व 1.18 बजे पहुंचती है। याने की 38 मिनट में पहुंचती है। याने की 10 किमी अधिक गति रखने के बाद सिर्फ 6 मिनट पूर्व ही ट्रेन रतलाम से निकली।