मंदसौर

रांग साइड जा रहे नपा के कचरा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

पुलिस ने वाहन को जप्त कर चालक पर मामला दर्ज किया

मंदसौरOct 17, 2019 / 06:03 pm

Mukesh Mahavar

रांग साइड जा रहे नपा के कचरा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

मंदसौर. फोरलेन पर मंदसौर व बोतलगंज के बीच सिंदपन फंटे पर बुधवार दोपहर में गांधी फैक्ट्री के सामने नपा के कचरा वाहन से टकराने के बाद बाइक सवार दंपत्ति में से महिला की मौत हो गई। दरअसल नपा का कचरा वाहन टै्रचिंग ग्राउंड की और रांग साईड से टर्न लेकर जा रहा था। इस दौरान अपनी साईड पर आ रही बाईक की भिड़त हो गई और इसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को जप्त कर चालक पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार नपा का कचरा संग्रहण वाहन (एमपी 14 एलसी 0264) ट्रैचिंग ग्राउंड की तरफ रंाग साईड से जा रहा था। बाईक एमपी १४ एमके 1287 से दंपत्ति मेनपुरिया जा रहे थे। बाईक पर वर्षा पति सुनील के साथ जा रहे थे। तेज रफ्तार में हुई भिड़त के कारण वर्षा गिरी तो सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके चलते उसकी मौत हो गई तो सुनील भी घायल हुआ। पुलिस ने वाहन को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है।
लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने वाले को 6 माह का कारावास

मंदसौर. न्यायालय जेएमएफसी अनिरूद्ध जैन ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने वाले चालक को दोषी मानते हुए ६ माह के कारवास की सजा से दंडित किया है। अभियोजन मीडिया सदस्य अश्विन श्रीवास्तव ने बताया की कि 3 जुलाई-2014 को सुबह 7:30 बजे फरियादी कल्लु खां निवासी खिलचीपूरा मजदूरी करता है। कल्लु मजदूरी कर अरनिया से वापस घर लौट रहा था। तभी अरनिया आम रोड पर ट्रैक्टर नंबर (एमपी 14 एबी 2186) के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गती से ट्र्रैक्टर चलाकर कल्लु खां को टक्कर मारी दी। इससे वह नीचे गिर गया और घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक पर प्रकरण दर्ज किया था। अभियोजन के द्वारा रखे गए तर्को से सहमत होकर न्यायाधीश जैन ने आरोपी ट्रैक्टर चालक खुर्शीद शाह को लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने का दोषी पाते हूए 6 माह कारावास व 3000 रुपए जुर्माने से दंडित किया गया। अभियोजन का संचालन एडीपीओ भुरालाल बास्कले द्वारा किया गया।

Home / Mandsaur / रांग साइड जा रहे नपा के कचरा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.