scriptशिवना नदी कर्बला पहुंचा जलसा, दिखाएं करतब, मांगी मन्नत | News | Patrika News

शिवना नदी कर्बला पहुंचा जलसा, दिखाएं करतब, मांगी मन्नत

locationमंदसौरPublished: Sep 23, 2018 03:56:04 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

शिवना नदी कर्बला पहुंचा जलसा, दिखाएं करतब, मांगी मन्नत

patrika

शिवना नदी कर्बला पहुंचा जलसा, दिखाएं करतब, मांगी मन्नत

मंदसौर.
शहर में शुक्रवार की रात्रि निकले ताजियों का जलसा कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के बीच शनिवार की दोपहर में ढोल-ढमाको के साथ शिवना नदी कर्बला पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग या हुसैन के नारे लगाते चल रहे थे। जुलूस में भारी भीड़ रही। कई ताजियों के साथ मातमी गीत बज रहा था। अकीदतमंद लोग विशेषकर महिलाएं ताजियों को छूकर अपना अकीदत पेश कर रही थीं। रास्ते भर पडऩे वाले घरों, बाजारों, छतों पर महिलाएं और बच्चे ताजियां देखने के लिए लालायित रहे। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी क्षेत्र पहुंचकर ताजियों को ठंडा किया गया। जलसे में बड़ी संख्या में मुस्लिमजन शामिल थे। जिन्होंने ताजिये के नीचे से निकलते हुए मन्नत मांगी। जलसे में अखाड़ा कलाकारों ने कई करतब दिखाएं। जलसे में नगर के अलावा आसपास के गांवो के हजारों की तादात में लोग शामिल हुए। प्रमुख चौराहो पर पुलिस बल की तैनाती के अलावा प्रशासन व पुलिस के अधिकारी दिनभर नगर का भ्रमण करते रहे। शुक्रवार की रात १२ बजे से शनिवार की शाम तक रुक-रुककर बारिश होने के कारण सभी ताजियों को पाल से ढंका गया था।

आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देते है सभी धर्म
मोहर्रम के त्यौहार में मुबारक मौके पर मंडी गेट के सामने स्थित शकील भाई निजामी के संस्थान पर मोहर्रम कमेटी मुस्लिम समाज के द्वारा कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार का साफा बांधकर इस्तकबाल किया गया। शहर काजी आसीफउल्लाह साहब, पूर्व अजुमन सदर कमेटी भूरे खां मेव व सीरत कमेटी के पूर्व सदर हाजी अकिलभाई कुरैशी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाजजनों ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों व नगर के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया। विभिन्न कार्यक्रमों में कलेक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि सभी धर्म की बुनियादी बातें समान है। सभी धर्म मिल- जुलकर आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देते हैं। लेकिन परेशानी तब होती है जब लोग इसे समझने की बजाय अपनी ओर से धर्म मजहब की व्याख्या करने लगते हैं कोई भी आम आदमी विवादों से दूर रहना चाहता है लेकिन मु_ी भर स्वार्थी लोग धर्म की आड़ लेकर माहौल खराब करते हैं हमें उन सब से सावधान रहना चाहिए। पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि 15 से 25 वर्ष की आज की युवा पीढ़ी पर खास निगाह रखने की जरूरत है इस आयु में युवा परिवार के नियंत्रण में नहीं रहने पर हैं। सोशल मीडिया के ज्यादा उपयोग के कारण यह युवा भडक़ाऊ मैसेज के प्रभाव में आ जाते हैं हमें इस आयु वर्ग पर खास निगाह रखनी चाहिए ताकि पीढ़ी बर्बाद नहीं हो।


शांति-सद्भाव के नाम से जाना जाता है प्रदेश में मंदसौर
प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकेश काला ने कहा कि मंदसौर नगर व जिला पूरे प्रदेश में शांति सद्भाव के लिए जाना जाता रहा है यहां हिंदू-मुस्लिम दोनों त्योहार मिल- जुलकर मनाते हैं। कुछ घटनाओं के कारण हमारा प्रेम, भाईचारा और विश्वास कमजोर नहीं पड़ सकता है हमें अशांति फैलाने वालों से सावधान रहना चाहिए। नपाध्यक्ष बंधवार ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने सच्चाई व मानवता की खातिर कर्बला के मैदान में शहादत दी थी लेकिन अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया। अब्दुल मन्नान साहब ने कहा कि जो लोग सच्चाई और इंसानियत के रास्ते पर चलते हैं उन्हें उन्हें ही दुनिया याद करती है हजरत इमाम हुसैन की शख्सियत भी वैसी ही हैं। पार्षद युसूफ खेड़ी वाले, समाजसेवी युवराजसिंह चौहान, सौभाग्यमल जैन ने भी संबोधित किया। संचालन अंजुमन इस्लाम कमेटी युनूस शेख ने किया।


इनका भी हुआ सम्मान
मुस्लिम समाज ने एएसपी सुन्दरसिंह कनेश, एसडीएम शिवलाल शक्या, सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल, लोकसभा प्रभारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोमिल नाहटा, शहर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव, वायडीनगर विनोदसिंह कुश्वाह का भी साफा बांधकर व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शाकिल भाई निजामी, उमर निजामी, जाकिर नागौरी, नासिर अब्बासी, असगर भाई सोनगरी, हाजी एमके कुरेशी, एमके कुरैशी, मो खलील खान भी शामिल थे।
——————————-

ट्रेंडिंग वीडियो