scriptशीत प्रकोप से फसलों को होने लगा नुकसान | news | Patrika News

शीत प्रकोप से फसलों को होने लगा नुकसान

locationमंदसौरPublished: Jan 25, 2018 09:39:31 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

– धनिया व अफीम की फसल पर कई जगह हुआ नुकसान

patrika

fasal me nuksan

मंदसौर.

जिले में शीत प्रकोप के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। मंदसौर, मल्हारगढ़ व दलौदा तहसील में धनिए की फसल पर कईजगह दाह गिरने से फसल काली पड़ गईहै। वहीं अफीम के फसल के पत्ते जल गए है। फसलों पर पिछले तीन दिनों से अलसुबह बर्फ की परत जम रही है। कई- कईजगह मैथी को भी नुकसान हुआ है। लिंबावास प्रतिनिधि के अनुसार लिंबावास व आसपास के गांव में धनिए के अलावा लहसुन, तारामीरा, टमाटर व बैंगन की सब्जियों पर २५ से ३० प्रतिशत तक नुकसान की बात किसान कह रहे है। किसान दशरथ, रमेश, बाबुलाल, भंवरलाल, कमलसिंह ने बताया कि दाह के कारण उनकी फसलों को नुकसान हुआ है।
परेशान हैअफीम उत्पादक किसान
जिले के तकरीबन १५ हजार अफीम उत्पादक किसानो को न दिन का चैन है और नही रात को आराम। अफीम की फसल (काला सोना) पर डोडे लगने लगे है। ऐसे में अफीम उत्पादक किसान रतजगा कर रहे है। पक्षियों खासतौर पर तोतो को अफीम खासी प्रिय है। वे अफीम का सेवन तो कम करते है, पर डोडो का नुकसान ज्यादा करते है। कई गांवो में रोजड़ो का भी भय है। रोजड़ो को भी अफीम की फसल खासी पसंद है। इसके अलावा दूध वाले डोडो की चोरी का भय भी बना रहता है। यही कारण है कि किसान रात भर जाग फसल की सुरक्षा में तैनात है।
यह कर रहे है किसान जतन
किसानों ने अफीम खेत के चारो और ज्वार या मक्की के पौधे लगा रखे है। वहीं कागभगोड़े भी जगह-जगह लगाए है। कोई टेप रिकार्डर बजाकर तो कोई टीन का डिब्बा या थाली बजाकर पक्षियो को भगा रहे है। अफीम खेत के चारो और पुरानी ऑडियो- वीडियो कैसेट की रिले लगा रखी है ताकि हवा के चलते फिल्म की आवाज से पक्षी व रोजड़े दूर रहे। इसके अलावा किसान थोड़ी- थोड़ी देर में पटाखे भी चलाते है। कुछ किसानों ने बल्लियां लगाकर वायर फेसिंग कर रखी है तो कुछ ने लोहे की जालियां तक लगा रखी है। १० से १५ आरी की अफीम फसल के लिए लगभग पूरा किसान परिवार ही ड्यूटी दे रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो