अब कंट्रोल में लंपी वायरस तो शर्तो के साथ पशु हाट की दी अनुमति
मंदसौरPublished: Oct 09, 2022 02:16:58 pm
अब कंट्रोल में लंपी वायरस तो शर्तो के साथ पशु हाट की दी अनुमति


Ground Report On Lumpy Virus :: स्वस्थ को बचाने के लिए छोड़ी गई हजारों संक्रमित गायें
मंदसौर.
जिले में लंपी वायरस की स्थिति अब नियंत्रण में है। गोवंशों में जिले में तेजी से फैला यह संक्रमण अब कंट्रोल में आया तो प्रशासन ने ११ सितंबर से बंद पशु हाट को फिर से शर्तों के आधार पर शुरु करने की अनुमति जारी कर दी। ऐसे में अब एक माह बाद धुधडक़ा में पशु हाट शुरु होगा। लंपी वायरस के फैलाव के चलते पशु हाट बाजारों को प्रतिबंधित किया गया था। शनिवार को यह प्रतिबंध हटाने के आदेश जारी हुए है। इसमें भैंस वंशीय पशुओं का क्रय विक्रय हो सकेगा। गायों का व्यापार नहीं होगा। इसके साथ ही पशु हाट बाजार में जिले के बाहर और अन्य राज्यों से लाए जाने वाले पशुओं का क्रय विक्रय और परिवहन पर प्रतिबंध रहेगा।