पेपर लीक और परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआई ने सीएम का फूंका पुतला
मंदसौरPublished: Mar 29, 2022 10:55:56 am
पेपर लीक और परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआई ने सीएम का फूंका पुतला


पेपर लीक और परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआई ने सीएम का फूंका पुतला
मंदसौर.
प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ सोमवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान धरना भी दिया। पुलिस ने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक पहले हटाने की कोशिश की इसके बाद फायर फायटर से पानी की बोछार कर इन्हें हटाने की कोशिश की गई। इसके बाद भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर सीएम को पुतला फूंक दिया। इस दौरान पानी में नेता व कार्यकर्ता भीग गए। इस दौरान जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संविदा शिक्षक वर्ग-3 की परीक्षा के पेपर लीक होने एवं पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम में हो रही गड़बडिय़ों को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुनील बसेर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चौहान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
पहले की नारेबाजी फिर दिया धरना और पुलिस को छकाकर फूंका पुतला
श्रीकोल्ड चौराहें पर दोपहर में एनएसूयर्आ कार्यकर्ताओं ने पहले सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना दिया। मुख्य मार्ग पर धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक हटाने की कोशिश की। इसके बाद पानी की बोछारें फायटर से की लेकिन तब भी प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच नारेबाजी के बीच पुलिस को छकाकर सीएम को पुतला फूंक दिया।
पूतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन
एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील बसेर ने कहा कि शिवराज सरकार और उसका प्रशासनिक अमला युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए दमनकारी नीति अपना रहा है। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास के वादे के साथ सत्ता में आई भाजपा के दावे और हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा के राज में बेतहाशा महंगाई या बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार हर मामले को दबाने पर आमादा है। सरकार के पास आम आदमी को राहत देने वाली कोई नीति नहीं है। सरकारी नौकरियों की परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो जाते हैं। मामले निष्पक्ष जांच कर पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेंद्रसिंह गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस हनीफ शेख, युवक कांग्रस प्रदेश उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।