scriptजिले में 86 मौत के कुओं पर अधिकारियों का ध्यान नहीं | Officials ignore the 86 wells in the district | Patrika News

जिले में 86 मौत के कुओं पर अधिकारियों का ध्यान नहीं

locationमंदसौरPublished: Aug 18, 2019 08:38:20 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

जिले में 86 मौत के कुओं पर अधिकारियों का ध्यान नहीं

patrika

mandsaur news

मंदसौर.
गत दिवस कुए में तीन दोस्त गिर गए थे। इसमें से एक युवक की मौत कुए में डूबने से हो गई। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यदि जांच में कुआ बिना मुंडेर का सामने आया तो कुए मालिक पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया जाएगा। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि इन बिना मुंडेर के कुओं मालिकों को अभी तक प्रशासन द्वारा मुंडेर बनाने के लिए सख्त हिदायत नहीं दी गई है। जिसके चलते यह बिना मुंडेर के कुए मौत को निमंत्रण दे रहे है।
२०१६ में किए थे चिह्ंित
जानकारी के अनुसार १६ नवबंर २०१६ को ग्राम देवरी में बिना मुंडेर वाले कुए में कार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और जिले में बिना मुंडेर के कुओं का सर्वे करवाया गया। जिसमें करीब ९४ कुए सामने आए थे। इनमें से करीब ७ से १० कुए अभी तक सही होना बताया जा रहा है। वहीं करीब ८५ कुए अभी तक सही नहीं हो पाए है।
बारिश के कारण ओर खतरनाक हो गए कुए
इस साल जिले में भारी बारिश हुई। जिससे यह बिना मुंडेर के कुए और भी खतरनाक हो गए है। इनमें बारिश का पानी भरा होने से पाल धंसने की बहुत अधिक संभावनाएं रहती है। और कई कुए तो लबालब भरे हुए है। ऐसे में कोई भी आसानी से इन कुओं में गिर सकता है। एहतियातन तौर पर भी कोई सुरक्षा के इंतजाम कुओं के मालिकों के द्वारा नहीं किए गए है।
अफजलपुर में हुआ था मामला दर्ज
अफजलपुर थानाक्षेत्र में एक बिना मुंडेर कुए में ट्रेक्टर गिर गया था। जिसमें जनहानि हुई थी। इस मामले में पुलिस ने संबंधित कुए मालिक के खिलाफ धारा ३०४ ए में प्रकरण दर्ज भी किया था। वहीं भावगढ़ पुलिस ने भी एक मामला कुए मालिक पर करीब एक साल पहले किया था। २०१६ से लेकर २०१९ १३ अगस्त तक बिना मुंडेर के कुए में घटना होने पर दो से तीन मामले ही दर्ज हुए है।
इनका कहना….
बिना मुंडरे के कुए पर घटना होने पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे कुए मालिकों को मुंडेर बनाने के अभियान चलाया जाएगा।
हितेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक।

जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि बिना मुंडेर के कुए मालिकों से मुंडेर बनवाई जाए। और जो नहीं बनाते है उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाए।
बीएल कोचले, एडीएम।

ट्रेंडिंग वीडियो