दोनों ही दलों ने झोंकी निकाय फतह करने के लिए ताकत
प्रचार के अंतिम दिन दोनों ही दलों ने प्रचार में ताकत लगाई। यहां तक की पार्टी के बड़े नेता भी प्रचार में उतरे। निकाय फतह कर नगर सरकार अपनी बनाने के लिए कोशिश की। कांग्रेस-भाजपा के नेता अब वार्डो में प्रत्याशियों के लिए समीकरण बनाने के लिए बैठके करेंगे। तो वहीं बूथ स्तर पर स्कूटनी का भी दौर चल रहा है। हर एक मतदाताओं के हिसाब से स्कूटनी की जा रही है। दोनों ही दलों की कुछ वार्डो में निर्दलीयों ने चिंता बढ़ा रखी है।
आज केंद्रों की और रवाना होंगे दल
मंदसौर में १४९ तो नगरी में १५ मतदान केंद्र पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर बनाए गए है। इनमें दलों का गठन भी किया गया तो रिर्जव दल भी बनाए गए है और मशीनें भी तैयार की है। ऐसे में मंगलवार को स्ट्रांग रुम से मतदान दल सामग्री लेकर मतदान दलों की और रवाना होंगे। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर दल पहुंच जाएंगे और ६ जुलाई को सुबह ७ बजे से शाम ५ बजे तक मतदान का दौर चलेगा। पहले चरण को लेकर प्रशासन का अमला भी तैयारियां पूरी करने में लगा है। प्रशासन की तैयारियां भी अंतिम दौर में चल रही है।
चरम पर पहुंचकर थम गया प्रचार का दौर, हर किसी ने दिखाया दम
निकाय चुनाव के पहले चरण में ६ जुलाई को मंदसौर व नगरी नगर परिषद के वार्ड पार्षद के लिए चुनाव होना है। मंदसौर में ४० तो नगरी में १५ पार्षद है। ऐसे में पहले चरण के लिए ५५ पार्षदों के लिए चुनाव होंगे। निकाय चुनाव को लेकर आज प्रचार का अंतिम दिन था। ऐसे में प्रचार में हर किसी ने दम दिखाया और दोनों दलों से नेताओं ने भी मैदान संभाला। अंतिम दिन प्रचार में पूरी ताकत लगाते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की गई। प्रचार का दौर अंतिम दिन चरम पर पहुंचकर थम गया। वहीं दोनों ही दलों के बड़े नेता जनसंपर्क करने में लगे है तो पार्टी के नेता बैठकों के साथ जीत के लिए समीकरण साधने की जुगत में लगे है।
बाकी के तीन दिन दोनों दलों के लिए अहम, प्रचार थमने तक लगाएंगे जोर
भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए अब तीन दिन काफी अहम है। ८ जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर ६ जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए प्रचार का दौर थम जाएगा। ऐसे में बचे हुए तीन दिन में दोनों दल तीसरे चरण के लिए पूरी ताकत झोंकेगे। मल्हारगढ़ विधानसभा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की विधानसभा होने के चलते उनकी प्रतिष्ठा दाव पर है। ऐसे में देवड़ा गांव-गांव पार्टी प्रत्याशियेां के पक्ष में प्रचार कर रहे है तो वहीं गरोठ जनपद पंचायत क्षेत्र में भी तीसरे चरण में चुनाव होना है और दोनों ही जगहों पर तीन-तीन जिला पंचायत के वार्ड है। पहले दो चरण में बराबर की स्थिति के चलते अब तीसरा चरण दोनों ही दलों के लिए अहम हो गया है। ऐसे में प्रचार थमने तक दोनों ही दल जोर लगाएंगे तो बैठको से लेकर तमाम समीकरण साधने का दौर भी चल रहा है। पहले दो चरण के परिणामों ने बता दिया कि मतदाता किसी के भी पक्ष में एकतरफा नहीं जा रहे है।
फैक्ट फाइल....
मंदसौर नगर पालिका
वार्ड- ४०
मतदान केंद्रों की संख्या-१४९
प्रत्याशियों की संख्या- १२९
पुरुष ६०, महिला ६९
मतदाताओं की संख्या- १२२२३५
पुरुष- ६११७८, महिला ६१०५३, अन्य-६
नगरी नगर परिषद
वार्र्ड- १५
मतदान केंद्रों की संख्या- १५
प्रत्याशियों की संख्या- ४८
पुरुष २८, महिला २०
मतदान केंद्रों की संख्या-१५
मतदाताओं की संख्या- ५६३९
पुरुष २८१२, महिला २८८१, अन्य १
.................