script

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से देश में एक बार मोदी सरकार का संकल्प हुआ साकार

locationमंदसौरPublished: Jun 14, 2019 01:53:47 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से देश में एक बार मोदी सरकार का संकल्प हुआ साकार

patrika

mandsaur news

मंदसौर
इस देश में हम दो सीटों से अगर दुनिया के सबसे 27 शक्तिशाली संगठन के साथ गौरवशाली देश बनाने की ओर बढ़े हैं तो उसमें हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अमित अथक परिश्रम है। मैं आपके परिश्रम को सलाम करता हूं धन्यवाद आभार प्रेषित करता हूं, और इस प्रचंड जीत को आप सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं। यह बात सांसद सुधीर गुप्ता ने सुवासरा विधानसभा के कार्यकर्ता आभार सम्मेलन में दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से ही आज देेश में एक बार फिर मोदी सरकार का संकल्प साकार हो सका है। कार्यकर्ता जीत के इस भाव को अपने समर्पण के भाव में बनाए रखना।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराना ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए लगन से काम करता है और जीत को सुनिश्चित करता है । कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। जो कार्यकर्ताओं पूरा ध्यान भी रखती है। मात्र 6 माह में मध्य प्रदेश अंधेरे की ओर अग्रसर होता हुआ दिखाई दे रहा है। बिजली कटौती को लेकर जनता में काफी आक्रोश है, लेकिन कलंकनाथ को तबादला उद्योग से ही फुर्सत नहीं है। मदनलाल राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र राष्ट्रवादी पार्टी है और इस राष्ट्रवाद के लिए हमारे कई कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है। उनके बलिदान को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मुकाम पर पहुंचाया है। इस अवसर पर मंच पर महामंत्री अजय सिंह चौहान, अशोक सूर्यवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, हिम्मत डांगी, गोवर्धन सिंह पटेल, राधेश्याम पाथर, दिलीप गुप्ता, भगवान सिंह शक्तावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश शुक्ला, बसंती लाल मालवीय, रघुनाथ सिंह, मदनलाल सूर्यवंशी, सीमा धनोतिया, जितेंद्र सिंह, रमेश गुर्जर, गोपाल काला सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन दिनेश गुप्ता एवं बालू सिंह सोलंकी ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सिंह पटेल ने माना।

ट्रेंडिंग वीडियो