scriptहॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए बढ़ा एक कदम | One step to increase hockey astrofrom | Patrika News

हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए बढ़ा एक कदम

locationमंदसौरPublished: Sep 19, 2017 08:29:08 pm

Submitted by:

bhuvanesh pandya

हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए बढ़ा एक कदम- प्रभारी मंत्री चिटनीस ने किया सिन्थेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण कार्य का भूमिपूजन

patrika

hocky


– करीब 5.18 करोड रुपए की लागत से लगभग 12 महीनों में तैयार होगा एस्ट्रोटर्फ

मंदसौर.
राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से जिले को हॉकी एस्ट्रोटर्फ की सुविधा मिलने वाली है। करीब 5 करोड 18 लाख 58 हजार रुपए लागत राशि से लगभग 12 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से जिले के हॉकी खिलाडियों को एक बहुत ही बड़ी सुविधा मिल जाएगी और मंदसौर में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी स्पर्धाएं भी हो सकेंगी। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी अर्चना चिटनीस ने मंगलवार की देर शाम मंदसौर के हॉकी ग्राउंड (केन्द्रीय विद्यालय के पास, बायपास चौराहा) में इस सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। प्रभारी मंत्री चिटनीस ने हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर एस्ट्रोटर्फ का भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरूआत की। एस्ट्रोटर्फ बनाने के लिए परियोजना क्रियान्वयन ईकाई (पीआईयू) मंदसौर को निर्माण एजेन्सी बनाया गया है।
किसने क्या कहा…
– प्रभारी मंत्री चिटनीस ने कहा कि खेल और खिलाडियों, दोनों का विकास हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में सभी प्रकार के खेलों, खेल संसाधनों, खिलाडियों के प्रशिक्षण संस्थानों, प्रशिक्षकों व साल भर खेेल गतिविधियों के संचालन के लिए सालाना बजट पहले से कई गुना अधिक कर दिया है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर जाकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय खेल हॉकी के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मप्र ने देश को कई नामी हॉकी खिलाड़ी दिए है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मप्र के अधिकाधिक खिलाडी राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए चुने जाएंं। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचन्द ने देश को चार गोल्ड मेडल दिलाएं। हार्डवर्क का परिणाम हमेशा सकारात्मक ही आता है।

– सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर देश व प्रदेश में राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति लोगों को जोडने के लिए हॉकी मैदानों व अन्य संसाधनों के विकास के लिए कार्य कर रही है। मप्र हॉकी के मामले में पहले ही अव्वल रहा है। सिन्थेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ बन जाने के बाद हम मंदसौर में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी स्पर्धा कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में उन्होंने अपने संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में 8 00 खेल मैदान बनवाए है।
– जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि जिले में खेल और खिलाडियों को प्रोत्साहन देने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री खिलाडियों को समुचित प्लेटफार्म मुहैया करा रहे हैं।
– विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह नए-नए खेल संसाधनों का विकास हो रहा है। मंदसौर में भी बीते 10 सालों में खेल संसाधनों का तेजी से विकास हुआ है। मंदसौर शहर अब राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं के लिए तैयार हो रहा है।
– भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर ईश्वर की सबसे बड़ी नेमत होती है। खेल संसाधनों के मामले में मंदसौर को आज एक बहुत बड़ी सौगात मिल गई है। कार्यक्रम में जपं अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय, कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, खेल अधिकारी विजय सलाम, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अमरसिंह शेखावत, अविनाश उपाध्याय, नेशनल प्लेयर संगीता भाभौर व ईशा अग्रवाल भी उपस्थित थे।
————————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो