script

मंदसौर में बारिश ने 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, गांधीसागर हुआ ओवरफ्लो, 50 से अधिक गांव खाली कराएं

locationमंदसौरPublished: Sep 16, 2019 01:01:17 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

मंदसौर में बारिश ने 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, गांधीसागर हुआ ओवरफ्लो, 50 से अधिक गांव खाली कराएं

मंदसौर में बारिश ने 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, गांधीसागर हुआ ओवरफ्लो, 50 से अधिक गांव खाली कराएं

मंदसौर में बारिश ने 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, गांधीसागर हुआ ओवरफ्लो, 50 से अधिक गांव खाली कराएं

मंदसौर.
जिले का गांधीसागर बांध हाईअलर्ट पर कर दिया गया है। अत्यधिक पानी की आवक के चलते यहां लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया। लगातार 21 दिनों में से २० दिन डेम के गेट खुले रहे। गंाधीसागर बांध का वॉटर लेवल अब तक सबसे अधिक लेवल १३१८ फीट तक पहुंच गया है। बांध में 13लाख क्यूसेक पानी का इनफ्लो हो रहा है। और छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
वॉटर लेवल के चलते चंबल नदी के किनारे २६ गांवों में पानी घूस गया है। इसमें २१ गांवों में प्रशासन ने खाली करवा लिया है। इसमें सबसे अधिक गांव गरोठ क्षेत्र के है। यहां पर करीब १७ गांवों को खाली करवा कर खड़ावदा में उनको मैरिज हॉल में रूकवाया है। तो बड़ी संख्या में लोग अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए है।

गांव हुए जलमग्न, छतों पर बैठे लोग
जानकारी के अनुसार गरेाठ क्षेत्र के खड़ावदा से सटे गांवों में चंबल नदी का पानी घूस गया। इसमें मोलाखेड़ी, मोलीखेड़ी, खेराखेड़ा, भाट बंजारा डेरा, बंजारी, भीलखेड़ी, बालोदा, रूपपुरा, ढाबा, खेड़ा, रामनगर, बर्रामा, आक्या, गायरीखेड़ा, ढाबला मोहन गांव है। इनमें से रूपपुरा, बर्रामा जलमग्न हो गए है। इन सभी गांवों को प्रशासन खड़ावदा में मैरिज गार्डन में सभी की व्यवस्था करवाई गई है।
गरोठ थानाप्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि इन सभी गांवों में सबसे अधिक बर्रामा और रूपपुरा गांव छत तक चल गया है। इन सभी गांवों वालों को रेस्क्यू कर खडावदा में रुकवाया है।


भानपुरा और संजीत क्षेत्र में भी कई गांव खाली करवाएं
जानकारी के अनुसार भानपुरा क्षेत्र मेंं गांधीसागर बांध में अधिक पानी की आवक होने के कारण बिलखेड़ी, विठल्लपुर गांव खाली करवाएं है। इसके अलावा कांवली, पिपलदा, सुजानपुरा, अरनिया भाऊ, कंवला, बरखेड़ी गांव में पानी घूस गया है। संजीत क्षेत्र के पारली और सेसड़ी गांवों को पूरा खाली करवाया गया है। आक्यामेडी और खेजड़ी गांव में भी चंबल नदी का पानी घरों में घुस गया है।

इनमें गेटों की संख्या घटाई-बढ़ाई गई, लेकिन पिछले दो दिनों से सभी १९ गेट खुले हुए है। जितना पानी छोड़ा जा रहा है। उससे अधिक आवक हो रही है। इसके चलते यह स्थिति बनी है। इस बार की बारिश में अब तक करीब ५० लाख क्यूसेक पानी यहां से छोड़ा जा चुका है। रविवार को भी १३ से १५ लाख क्यूसेक की आवक के बीच ६ से ७ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।
इस बीच गांधीसागर में विद्युत उत्पादन केंद्र में पानी घुसने से वहां भी विद्युत उत्पादन बंद कर दिया गया। साथ ही गांधीसागर गेट के ऊपर बनी पेनस्टॉक गैलरी से भी रविवार को पानी बहता रहा। बताया यह जा रहा है कि १३२४ फीट तक पानी जा सकता है, इसके बाद डेम को क्रॉस कर पानी निकल जाता है।
वर्तमान में १३१८ फीट गांधीसागर का जलस्तर था। दोपहर में डेम के क्षतिग्रस्त होने की अफवाह राजस्थान के कोटा तक फैली, लेकिन यह सिर्फ अफवाह थी। डेम को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं। डेम के आगे पुल की रैलिंग टूटी है। यह बताया जा रहा है कि गांधीसागर डेम पर भी पहली बार ऐसी स्थिति बनी है।

पॉवर हाऊस में घुसा पानी, विद्युत उत्पादन हुआ ठप
बांध के सभी केचमेंट एरिया में लगातार आवक अधिक होने के कारण जल संसाधन विभाग गांधीसागर बैराज में लेवल मेंटन नहीं कर पा रहा है। दो दिनों से सभी १९ गेट खुले है। यहां से निकला पानी गेट से निकलकर गिरने के बाद ८०० से १ हजार मीटर तक जा रहा है। २० दिनों से लगाकर तेज वर्षा और लगातार 19 गेट खुले रहने के बावजूद भी लेवल मेंटन नहीं हो पा रहा है।
डेम के गेट के ऊपर बनी पेनस्टॉक गैलरी के ऊपर से पानी बह रहा है। गांधी सागर बांध खतरे के निशान से ऊपर तक बह रहा है। ऐसे में इससे जुड़े ५० गांवों में पानी घुस गया है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई गांव खाली भी कराए गए है। कराएंगे। गांधीसागर पावर हाउस के अंदर पानी घुस गया। इससे पांचों मशीन डूब गई और कर्मचारियों को यहां से बाहर निकाला गया और विद्युत उत्पादन का काम भी बंद किया गया।
सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए प्रशासन ने गांधी सागर नंबर 3 से सभी वाहनों को बांध एरिया में जाने प्रतिबंध लगा दिया। जानकारी के अनुसार मुख्य पुलिया के पिलर डैमेज होने की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तरह प्रतिबंध लगाया। यहां रैलिंग डेमेज हुई है। वहीं बिजली और मोबाईल नेटवर्क भी यहां पूरी तरह ठप पड़े है। जानकारी के अनुसार सभी गेट सोमवार तक खुले रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो