script23 डॉक्टरों में से 22 ने नहीं दी जिले में आमद, भेजेंगे रिपोर्ट | Out of 23 doctors, 22 have not received inflow in the district, will | Patrika News

23 डॉक्टरों में से 22 ने नहीं दी जिले में आमद, भेजेंगे रिपोर्ट

locationमंदसौरPublished: Nov 11, 2019 05:51:14 pm

Submitted by:

Mukesh Mahavar

जिले में मिले 23 डॉक्टर, सबसे अधिक गरोठ-भानपुरा क्षेत्र में

23 डॉक्टरों में से 22 ने नहीं दी जिले में आमद, भेजेंगे रिपोर्ट

23 डॉक्टरों में से 22 ने नहीं दी जिले में आमद, भेजेंगे रिपोर्ट

मंदसौर. जिले में सात दिन पहले २३ डॉक्टरों की पदस्थापना हुई थी। इनमें से अब तक केवल एक ही डॉक्टर ने ज्वाइन किया है। डॉक्टरों की जिले में ज्वाइनिंग करने के निहित दिन 15 है। ऐसे में सीएमएचओ आलाअधिकारियों को कितने डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है। उसकी रिपोर्ट आज भेजेंगे। लंबे समय बाद रेग्यूलर बेस पर जिले में डॉक्टरों की पदस्थापना हुई है।

सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 23 डॉक्टरों की पदस्थापना हुई है। इसमें १८ डॉक्टर गरोठ और भानपुरा क्षेत्र में हुए हैं। वहीं इसके अलावा तीन जिला अस्पताल, दो मल्हारगढ़, एक कनघट्टी, एक दीपाखेड़ा और एक ढाबला महेश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थापना हुई है। जहां इन डॉक्टरों की पदस्थापना हुई है। उनमें से कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लंबे समय से डॉक्टर ही नहीं थे। प्रभार में वहां पर कार्य चल रहा था। इन 23 डॉक्टरों में से डॉक्टर ब्रजपाल ङ्क्षसह परिहार ने ढाबला महेश प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर शुक्रवार को ज्वाइन किया है।

15 दिन का रहता है समय
सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की पदस्थापना के बाद 15 दिन के भीतर उनको ज्वाइन करना रहता है। यदि उसके बाद भी ज्वाइन नहीं होते है। तो उसको लेकर सीएमएचओ एक रिपोर्ट आलाअधिकारियों को भेजते है। उल्लेखनीय है कि नवरात्र में 16 डॉक्टरों की नियुक्ति हुई थी। उसमें से कई डॉक्टरों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।
15 दिन के भीतर ज्वाइन करना रहता है। शुक्रवार को एक डॉक्टर ने ज्वाइन किया है।
डॉ अधीर मिश्रा, सीएमएचओ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो