scriptचुनाव से पहले इन 30 तस्करों पर होगी सफेमा की कार्रवाई | Patrika News | Patrika News

चुनाव से पहले इन 30 तस्करों पर होगी सफेमा की कार्रवाई

locationमंदसौरPublished: Sep 07, 2018 07:02:54 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

12 करोड़ रूपए 52 लाख की चल अचल संपत्ति होगी कुर्क

patrika

तस्करों का पैसा चुनाव में इस्तेमाल ना हो इसलिए 30 तस्करों पर होगी सफेमा की कार्रवाई

मंदसौर । पुलिस ने एक किलो 500 ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में फरार आरोपी पर सफेमा के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में आरोपी नारायण ङ्क्षसह निवासी दसोरिया की करीब 12 करोड़ 52 लाख रूपए की चल अचल संपत्ति कुर्क होगी।जिले में करीब १५ साल में यह पहली कार्रवाई है। फरार तस्कर नारायण ङ्क्षसह पर सफेमा की कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक मनेाज कुमार ङ्क्षसह ने प्रेस वार्ता में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर दी।
चुनाव में कालेधन का इस्तेमाल पर रोक के लिए ‘सफेमा
चुनाव आयोग ने करीब आठ दिन पहले सभी कलेक्टरोंं की बैठक भोपाल में ली थी। उसमें बताया गया था कि अफीम उत्पादक क्षेत्रों वाले मंदसौर-नीमच जिले में चुनाव के समय कालेधन का इस्तेमाल किया जाता है। अफीम की तस्करी करने वाले लोग काफी पैसा लेकर आते है। इसकी आड़ में चुनाव में पैसे का उपयोग किया जाता है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ङ्क्षसह ने जिले के मुख्य तस्करों को चिंह्ति करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उसमें से ३० तस्करों को चिह्ंित किया गया। जिन पर पुलिस द्वारा सफेमा की कार्रवाई प्रस्तावित है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि चुनाव में तस्करों का पैसा नहीं लगे इसके लिए ३० तस्करों की सूची बनाईगईहै। जिन पर कार्रवाईप्रस्तावित है।
२० हजार का ईनाम तस्कर है नारायण ङ्क्षसह
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि डेढ़ किलो ब्राउन शुगर के मामले में फरार तस्कर नारायण ङ्क्षसह पर २० हजार रूपए के ईनाम है। नारायण सिंह के खिलाफ सफेमा एक्ट १९७६ के तहत कार्रवाईकी गईहै। इसमें १२ करोड़ ५२ लाख रूपए की नारायण ङ्क्षसह और उसके परिवार के नाम पर जो चल अचल संपत्ति कुर्क होगी।संपत्ति में दसौरिया मेंं आवासीय मकान, शामगढ़ में आवासीय मकान, दुकान, कृषि और पेट्रोल पंप सहित चल संपत्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि इस १२ करोड़ ५२ लाख रूपए की चल अचल संपत्ति पाए जाने पर सक्षम अधिकारी सफेमा और एनडीपीएस एक्ट १९८५ नरीमन पाइंट मुंबईद्वारा फ्रीजिंग प्रकरण स्वीकार कर नारायण ङ्क्षसह और उनके परिवार को नोटिस जारी किए गए है। अइस कार्रवाईके लिए मंदसौर एएसपी सुंदर ङ्क्षसह कनेश, गरोठ एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकरवाल और तत्कालीन सुवासरा थानाप्रभारी राकेश चौधरी को पुरुस्कृत किया जाएगा।
जगह-जगह चैकिंग के पाइंट भी
इसके अलावा जानकारी के अनुसार प्रत्येक विधानसभा में चार फ्लाईग स्कवाइड टीम रहेगी। जिसमें मजिस्ट्रेट भी साथ रहेगें। इसके लिए विधानसभाओं में स्थाई चैकिंग पाइंट भी लगाए जाएंगे। अलग से लेखा दल लगाएं जाएंगे। इसके लिए अलावा २० नाके अंतराज्जीय, 14 अंतर जिला, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो