scriptकांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी में झड़प के बाद किया चक्काजाम | Patrika News | Patrika News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी में झड़प के बाद किया चक्काजाम

locationमंदसौरPublished: Sep 10, 2018 09:04:39 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी में झड़प के बाद किया चक्काजाम

patrika

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी में झड़प के बाद किया चक्काजाम

मंदसौर । कांग्रेस के बंद के बाद करीब दो बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान वहां उपस्थित उपनिरीक्षक रूपङ्क्षसह बेस सहित पुलिसकर्मियों ने पुतला दहन करने से रोका। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में झूमाझटकी हो गई और पुतला नहीं जलाने दिया। यहां महिला कार्यकर्ताएं भी उपस्थित थे। इसके बाद पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय और महिला कार्यकर्ताओं एसआई बैस पर अभ्रदता का आरोप लगाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसआई बैस का जमकर विरोध किया। इस दौरान एसआई और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।जिसमें बैस कीे वर्दी पर लगी नेमप्लेट भी टूट गई। कुछ पुलिसकर्मी बैस को अलग ले गए और फिर थाने भेज दिया।इसके बाद आक्रोशित कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों के सामने विरोध जताते हुए गांधी चौराहा पर सड़क पर बैठ चक्काजाम कर मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की।यहां पर थानाप्रभारी नरेंद्र यादव पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि एसआई बैस आकर माफी मांगे। उसके बाद ही जाम हटेगा।चक्काजाम होने के कारण पुलिस ने यातायात डायवर्टकिया। करीब एक घंटे तक चक्काजाम रहा। उसके बाद सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा से चर्चा की। यहां पर पूर्व विधायक भारतीय ने सीएसपी शुक्ला से कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे थे।लेकिन उपनिरीक्षक ने महिलाओं के साथ अभ्रदता की और कहा कि गोली मार दो। वह आकर माफी मांगे और कार्रवाईहो।जिलाध्यक्ष रातडिय़ा ने सीएसपी शुक्ला को कहा कि कार्रवाई में निलंबन की कार्रवाई भी शामिल की जाए। यहां पर सीएसपी शुक्ला ने आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाईका आश्वासन दिया।उसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ।जिलाउपाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, सोमिल नाहटा, मुकेश काला, प्रीतिपाल ङ्क्षसह राणा, डिकपाल ङ्क्षसह भाटी, मोहम्मद हनीफ शेख, कांतिलाल राठौर, कमलेश सोनी, मनजीत ङ्क्षसह मनी सहित कईकार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस के कई कार्यकर्ता हुए नाराज
इसके बाद जिलाध्यक्ष रातडिय़ा ने सभी का एक तरफ बुलाया।इस दौरान कईकार्यकर्ता डिगपाल ङ्क्षसह भाटी, कांतिलाल राठौर सहित अन्य का कहना था कि आवेदन पर नहीं तत्काल अभी कार्रवाईहो और फिर से सड़क पर बैठ गए। इसके बाद फिर सीएसपी शुक्ला कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे और कहा कि जिलाध्यक्ष से चर्चा हो गई।फिर नाराज कार्यकर्ता कुछ दूरी पर खड़े जिलाध्यक्ष रातडिय़ा के पास पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की बात कही। और इस दौरान जिलाध्यक्ष रातडिया ने चुप्पी साध ली।सीएसपी शुक्ला भी पहुंचे और सभी से कहा कि आवेदन पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाईहोगी।और कहा कि हम किसी से जबरन माफी नहीं मंगवा सकते है। इसके बाद रातडिय़ा सहित कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय चले गए। वहीं पूर्व विधायक भारतीय सहित कई कार्यकर्ता वहीं रुके। कुछ देर बाद वे जिला कार्यालय पहुंचे। करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंचे और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाईकी मांग की।
सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला ने कहा कि आवेदन पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाईकी जाएगी। जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि कोई नाराज नहीं थे। सभी ने अपने-अपने विचार रखे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो