scriptविवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा | Patrika News | Patrika News

विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

locationमंदसौरPublished: Nov 20, 2018 07:31:22 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

patrika

विवाहिता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

मंदसौर । भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री की पत्नी के शव का पीहर पक्ष के आने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। यहां पर जब मृतका के शव को वाहन से ले जाया जा रहा था तब पीहर पक्ष के लोग वाहन के आगे बैठ गए और पति , सास, ससुर पर प्रताडऩा और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। काफी देर तक हंगामा किया।उसके बाद एसआई जया भारद्वाज की समझाइश के बाद माने। यहां पर पीहर पक्ष के लोगों ने पुलिस को एक आवेदन भी दिया है। पुलिस ने आवेदन पर जांच शुरु कर दी है।
मृतका की बहन अलका व्यास, पति और मां सहित अन्य पीहर पक्ष वालों ने आरोप लगाया कि मृतका के पति भेरूलाल साहू और सास, ससुर दहेज के लिए ज्योति को प्रताडि़त करते थे। मेरी बहन को पैसे के लिए बोला जाता था कि पिता के घर जाकर पैसे लेकर आ। कुछ समय पहले 10 लाख रूपए की डिमांड भी की थी। जिसको लेकर प्रताडि़त कर रहे थे। शादी के समय 50 हजार रूपए भी लिए थे। जिसका भी दहेज नहीं लाए। भेरूलाल का अवैध संबंध भी है। पुलिस में शिकायत करने के लिए गत रात गए थे। हमारी नहीं सुनी गई। पॉलिटिकल दबाव बनाया जा रहा है। भेरूलाल भाजपा का पूर्वनगर महामंत्री है। प्रहलाद बंधवार सहित अन्य आए थे। वे ऐसे देख रहे थे। जिससे हमे ऐसा लग रहा था कि हम पर दबाव बनाया जा रहा है।
एसआई जया भारद्वाज ने बताया कि पीहर पक्ष वालों ने शिकायत की है कि उससे रूपए के लिए प्रताडि़त किया जाता था और पति भेरूलाल के अवैध संबंध है। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो