script8 साल में पहली बार पारा 6 डिग्री पर पहुंचने से फसलों पर जमी बर्फ से नुकसान | Patrika News | Patrika News

8 साल में पहली बार पारा 6 डिग्री पर पहुंचने से फसलों पर जमी बर्फ से नुकसान

locationमंदसौरPublished: Dec 29, 2018 03:42:46 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

8 साल में पहली बार पारा 6 डिग्री पर पहुंचने से फसलों पर जमी बर्फ से नुकसान

patrika

8 साल में पहली बार पारा 6 डिग्री पर पहुंचने से फसलों पर जमी बर्फ से नुकसान

मंदसौर । जिले में आठ साल में पहली बार दिसबंर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम पारा ६ डिग्री तक पहुंचा है। जिसका असर खेतों में खड़ी फसलों पर देखा जा सकता है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों पर बर्फ जम गईहै। जिससे की फूल खराब होने लगे है। जानकारों की माने तो बर्फ से कई फसलों को तो नुकसान है ही लेकिन उसके साथ-साथ सब्जियों को भी नुकसान है।
निंबोद में कड़ाके की ठंड ने ओढ़ा दी बर्फ ीली चादर
निंबोद प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को कड़ाके की ठंड गिरने की वजह से कई फसलों पर नुकसान हो गया। कई जगह पर बर्फ जम गई। किसान भगवतीलाल मोड़ीवार, रघुनाथ गोयल, देवराम गोयल, राम नारायण धनगर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ठंड गिरी है उसकी वजह से गेहूं, चना, अलसी, मसूर इत्यादि कई फसलों पर बर्फ गिर गई है।अभी फूल और फलियां आने का समय है और इस समय में बर्फ के गिरने नुकसान है। कई इलाकों में बर्फ फसलों पर जम गई है और फूल और फ ल खराब होने लगे है।
लिंबावास में भी सब्जियों से लेकर फसलों पर जमी बर्फ
लिंबावास प्रतिनिधि अनुसार लिंबावास सहित आसपास के क्षेत्र में फसलों पर बर्फ जम गई। किसान कमल सिंह,बनुसिंह, जगदीश, भारत सिंह, दिनेश ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में गुरूवार की शाम को ठंडी हवा के साथ अधिक ठंड गिरने से मैथी, रावा, धनिया, तारामीरा सहित फसलों पर 30से 40 प्रतिशत दाह पढऩे की वजह से 40 प्रतिशत फसलों में नुकसान पहुंचा है। फसलों के साथ साथ ठंड का असर सब्जी बैेगन, टमाटर, मटर, पालक पर हुआ है।यह सिकुड़ गई है और सब्जियों के फुल भी गिर गए।
धनिए की फसल में भी नुकसान
किसान गोपाल ने बताया कि मैंने एक बीघे में धनिया की फसल बोई हुई थी। फसल पर डोडिया व फ ुल आने लगे थे, लेकिन गुरूवार की शाम को अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ ओर ठंडी ठंडी हवा चलने लगी। जिसके चलते शुक्रवार को सुबह फसलों पर बर्फ जमी। जिसके चलते आधी डोडिया जल गई।वही कई जगहों पर फुल गिर गए। किसान दशरथ सिंह, मदनलाल, दशरथ पाटीदार ने बताया कि रायड़ा, धनिया, चना सहित अन्य फसलों में अचानक मौसम में परिवर्तन के कारण बर्फ जम गई। जिससे धनिया व चना के पौधे लटक गए। वही फुल गिर गए।करीब 50प्रतिशत नुकसान पहुचा है। अफीम की फसल में नुकसान बताया जा रहा है। अफीम किसानए मदन सिंह, विनोद, कंवरलाल ने बताया कि बर्फ की वजह से कई जगहों पर पत्ते सिकुड़ गए। दलौदा के ग्राम पटेला में चना, मटर, गेह,ू सरसो जैसे फसलो को अधिक नुकसान है। जिसमे अफीम के पौधों के फूल आने लग गए उनको भी नुकसान है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो