scriptपाले से खराब फसल देख कलेक्टर बोले बीमा है या नहीं | Patrika News | Patrika News

पाले से खराब फसल देख कलेक्टर बोले बीमा है या नहीं

locationमंदसौरPublished: Jan 03, 2019 07:39:47 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

पाले से खराब फसल देख कलेक्टर बोले बीमा है या नहीं

patrika

पाले से खराब फसल देख कलेक्टर बोले बीमा है या नहीं

मंदसौर । पाले से प्रभावित नेतावली गांव के किसान खराब फसल को लेकर कलेक्टोरेट कार्यालय करीब डेढ़ बजे पहुंचे। यहां पर किसानों ने खराब फसल कलेक्टोरेट कार्यालय के मुख्य गेट के सामने डाल दी और फसल के पास खड़े हो गए।सूचना पर कलेक्टर धनराजू एस पहुंचे। उन्होंने फसलों में से चने की फसल को उठाया और उसको देखा।
कलेक्टर को किसान ईशाक, बाबूलाल सहित अन्य किसानों ने कहा कि साहब पाले से हमारी गेंहू, चना, धनिया सहित अन्य फसलें पूरी खराब हो गईहै। दो दिन की ठंड में ही खराब हो गईहै। धनिया तो पूर जल गया है। बहुत अधिक नुकसान हुआ है। कलेक्टर धनराजू एस ने किसानों से कहा कि बीमा करवाया या नहीं। इस पर कुछ किसानों ने कहा कि करवा रखा है।इसके बाद उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य चल रहा है। आप निश्ंिचत रहे। इसके बाद कलेक्टर ने किसानों से पूछा कि धनिया और सरसों की फसल कब तक आ जाएगी।किसानों ने उस प्रश्र का जवाब भी दिया। इसके बाद किसानों ने खराब फसल गेट से उठार्र्ई और गए।
जिले में गत दिनों पाले से फसलों को नुकसान हुआ है। सरकारी अमला अभी इसका आंकलन करने में लगा हुआ है। माना जा रहा है कि जिले में करीब ११ हजार से अधिक किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। गुरुवार को भी अंचल के कई गांवों में राजस्व विभाग द्वारा खेतों में जाकर फसलों की स्थिति की जानकारी ली गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो