मंदसौर

कलेक्टर ने  निरीक्षण में इंजीनियरों पर की नाराजगी व्यक्त

कलेक्टर ने निरीक्षण में इंजीनियरों पर की नाराजगी व्यक्त

मंदसौरJan 04, 2019 / 07:35 pm

harinath dwivedi

कलेक्टर ने  निरीक्षण में इंजीनियरों पर की नाराजगी व्यक्त

मंदसौर । कलेक्टर धनराजू एस ने गुरुवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने बन रहे ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीआईयू इंजीनियर साधना बघेल ने ईवीएम गोडाउन की पूरी ड्राईंग डिजाइन बताई और उसकी पूरी जानकरी दी।इसके बाद निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पूछा कि इस कार्य को कब तक पूरा करना है। इस पर इंजीनियर बघेल ने कलेक्टर को जानकारी दी कि अगस्त में इस का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसकी अवधि अगस्त तक की है।
कब तक होगा स्लेब तैयार
निरीक्षण के दौरान निर्माण कंपनी के दो इंजीनियर भी मौके पर थे। उनसे कलेक्टर ने पूछा कि कब तक स्लेब का कार्य पूरा हो जाएगा।इस पर एक इंजीनियर ने कहा कि जनवरी अंत तक हो जाएगा। कलेक्टर जवाब सुन चौंके और कहा कि कैसे होगा बताओ। तो इंजीनियर ने चुप्पी साध ली। इसके बाद कलेक्टर ने कहा कि ऐसे कैसे हो जाएगा।जहां तक मुझे जानकारी है यह फरवरी अंत से पहले नहीं हो सकता।इसके बाद इंजीनियर ने फरवरी अंत तक पूरा करने की बात कही।कलेक्टर ने मौके पर ही 26 जनवरी के बाद निरीक्षण करने की बात कही।
पीआईयू इंजीनियर साधना बघेल ने बताया कि यह ईवीएम गोडाउन ४४६.४३ लाख की लागत का बनाया जा रहा है। इस का निर्माण कार्य ६ अक्टूबर को शुरु किया गया था।इसका निर्माण कार्य अगस्त तक पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य उत्कृष्ट सडक़ के मटेरियल, इलेक्ट्रीक लाइन और ड्राईंग डिजाइन के कारण देरी से शुरु हुआ।

Home / Mandsaur / कलेक्टर ने  निरीक्षण में इंजीनियरों पर की नाराजगी व्यक्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.