scriptVideo # उपसंचालक ने निरीक्षण में सचिव से कहा व्यवस्था सुधारे | Patrika News | Patrika News

Video # उपसंचालक ने निरीक्षण में सचिव से कहा व्यवस्था सुधारे

locationमंदसौरPublished: Jan 24, 2019 08:49:48 pm

Submitted by:

Jagdish Vasuniya

उपसंचालक ने निरीक्षण में सचिव से कहा व्यवस्था सुधारे

patrika

Video # उपसंचालक ने निरीक्षण में सचिव से कहा व्यवस्था सुधारे

मंदसौर । शहर की कृषि उपज मंडी का कृषि मंडी के उपसंचालक केदार ङ्क्षसह ने गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े १२ बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण करीब डेढ़ से दो घंटे तक चला। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक सिंह ने किसानों और व्यापारियों से अलग-अलग चर्चा की और उनसे समस्या पूछी। इसके अलावा उपसंचालक ङ्क्षसह ने मंडी कार्यालय सहित अन्य मंडी क्षेत्र का भी िनरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार उपसंचालक केदार ङ्क्षसह कृषि उपज मंडी की भोजन शाला में पहुंचे। यहां पर कीचन अव्यवस्थित होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद कृषि उपज मंडी के रेस्ट हाऊस का निरीक्षण किया। यहां पर साफ-सफाई का अभाव सामने आया।इसको लेकर उन्होंने सचिव ओपी शर्मा को व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मंडी के सुविधाघर और पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
किसानों और व्यापारियों ने बताईसमस्या
उपसंचालक सिंह मंडी में उपज विक्रय करने आए किसानों से मिले। यहां पर उन्होंने किसानों से मंडी की समस्या पूछी। किसानों ने सिंह को बताया कि मंडी में उपज तुलने में समय लगता है। इसके अलावा कोई समस्या नहीं है। इसके बाद वे व्यापारियों से भी मिले। जहां व्यापारियों ने समस्या बताते हुए कहा कि सीजन में उपज तौलने में समय लगता है। जिससे किसानों को इंतजार करना पड़ता है। वर्तमान में मंडी में १० टन और ५० टन का एक-एक कांटा है।
इसके बाद सिंह कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने रिकार्ड भी देखा।
इनका कहना…
उपसंचालक केदार ङ्क्षसह ने बताया कि सामान्य निरीक्षण किया गया है। भोजनशाला और रेस्ट हाऊस सहित अन्य में और क्या बेहतर व्यवस्थाएं कर सकते है। इसको लेकर दिशा निर्देश दिए है। किसानों और व्यापारियो से भी समस्याएं पूछी है। व्यापारियों के द्वारा सीजन में उपज तौलने में कम समय लगे ताकि किसानों को सुविधा मिले। इसके लिए बताया गया है। इस पर सुधार को लेकर अब कार्य किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो