scriptप्राचीन धर्मराजेश्वर मंदिर  में लगी भीड़ | Patrika News | Patrika News

प्राचीन धर्मराजेश्वर मंदिर  में लगी भीड़

locationमंदसौरPublished: Mar 05, 2019 05:36:31 pm

Submitted by:

Jagdish Vasuniya

प्राचीन धर्मराजेश्वर मंदिर में लगी भीड़

patrika

प्राचीन धर्मराजेश्वर मंदिर  में लगी भीड़

मंदसौर । गरोठ क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। देर शाम मंदिरों में महाआरती कर भांग की ठंडाई प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के शिव मंदिर सजाए गए इसके साथ ही रात्रि में विद्युत साज सज्जा के साथ मंदिरों में जगमगाहट देखी गई। प्रात: भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। रात्रि में भजन कीर्तन के साथ महाआरती की गई। गांधी चौक स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर प्रात: अभिषेक के बाद शाम भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार कर महाआरती कर भगवान को भंग की ठंडाई प्रसाद भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर भजनों पर नृत्य किया। इसके साथ ही राजराजेश्वर मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर, महामृत्युंजय महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में विभिन्न आयोजन संपन्न हुए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोले के दर्शन कर धर्म लाभ लिया।
धर्मराजेश्वर में दिखा श्रद्धालुओं का सैलाब
क्षेत्र के प्राचीन पुरातत्व स्थल श्री धर्मराजेश्वर पर महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा शिवरात्रि की 1 दिन पूर्व रात्रि में हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में रतजगा कर धर्म लाभ लिया। वहीं महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर धर्म लाभ कमाया। यहां की प्राचीन व ऐतिहासिक गाथाओं के चलते यह स्थान प्रसिद्ध है और यहां मेले का आयोजन होता है। दिनभर में यहां 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए। उत्साह के साथ दिनभर यहां भक्तो की आवाजाही रही तो यहां भोले के जयकारों की गुंज रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो