scriptफाग यात्रा के साथ पंचमी पर निकली रंगारंग गेर | Patrika News | Patrika News

फाग यात्रा के साथ पंचमी पर निकली रंगारंग गेर

locationमंदसौरPublished: Mar 25, 2019 06:23:46 pm

Submitted by:

Jagdish Vasuniya

फाग यात्रा के साथ पंचमी पर निकली रंगारंग गेर

patrika

फाग यात्रा के साथ पंचमी पर निकली रंगारंग गेर

मंदसौर । आसमान में उड़ता रंग-गुलाल और फायटर से लेकर पानी के टैंकरों से आती पानी की बोछारों के बीच डीजे की धुन के गीतों पर शहर रंगों के पर्वपर खूब झुमा। शहर सहित पूरे जिले में सोमवार को रंगपंचमी का उत्साह छाया। बच्चों ने भी पानी में खूब अठखेलियां की। फाग यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए शहरवासी रंगों की मस्ती में झुमें।हर और उड़ता गुलाल और रंगों के इस महापर्वकी मस्ती का छाया उल्लास से शहर भी रंगीन हो गया। रंगों से सराबोर माहौल में शहरवासियों ने रंगपंचमी उत्साह के साथ मनाई। शहर में निकली फाग यात्रा में १५० समाज प्रमुखों का स्वागत किया। रंगपंचमी के बीच युवाओं में देशभक्ति का नजारा दिखा और गणपति चौक में तिरंगे के रंगों में चेहरे रंगे हुए युवा दिखें। तो महिलाएं व युवतियां भी रंगों के इस पर्व की मस्ती में पीछे नहीं रही।
समाज प्रमुखों का आर्मी केप पहनाकर किया सम्मान
शहर के नेहरु बस स्टैंड में फाग यात्रा शुभारंभ से पहले शहर के १५० समाजों के प्रमुखों का सम्मान किया गया। जिन्हें आर्मी केप पहपनाकर सम्मानीत किया गया। फाग महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित कई आम व खास लोग भी इसमें शामिल हुए। फाग के गीतों के साथ ही डीजे की धुन पर तो तोप से होने वाले फूलों की वर्षों से रंगीन हुए माहौल में लोगों ने जमकर होली खेली। रंगपंचमी पर्व के अवसर पर शहर में जमकर रंगो की मस्ती हुई। रंगों की मस्ती के बीच प्रकृति भी सतरंगी हुई। हर कोई रंगों में डूबा नजर आया। इस अवसर पर शहर में फाग यात्रा निकाली गई। शहर के हर चौराहे व गलियों में डीजे की धुन सुनाईदेती रही। लोगों ने जमकर होली खेलने का आनंद लिया।
फायटर से हुईपानी की बौछारें
रंगारंग फाग यात्रा ढोल और डीजे के साथ बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर से प्रात: करीब ११.३० बजे शुरू हुई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली। यात्रा में सभी समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलकर रंगपंचमी की बधाइयां दी। इस दौरान फाइटर से रंगीन पानी की बौछार की गई।
गली-मोहल्लों में घूमती रही टोलियां
रंगपंचमी पर सुबह से ही लोगों ने रंगों से खेलना शुरु कर दिया। शहर में बच्चों व युवाओं की टोलियां दोस्तों के घर-घर जाकर उन्हें रंगों से सराबोर कर रही थी। गोलचौराहा से लेकर गणपति चौक, बीपीएल चौराहे से लेकर गोलचौराहा के अलावा शहर की कॉलोनियों व प्रमुख बाजारों से लेकर रहवासी मोहल्लों में होली की रंगत देखी गई।सुरक्षा के लिए शहरभर में पुलिस पांईट लगाए गए तो अधिकारी सतत इसकी मॉनीटरिंग करते हुए देखे गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो